पंजाब: आप MLA रमन अरोड़ा ने ASI संजीव कुमार को दी श्रद्धांजलि, परिवार से मिलकर दिया मदद का भरोसा

जालंधर: ट्रैफिक पुलिस में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार की बीते 5 नवंबर दिन शनिवार को ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार होने से मौत हो गई थी। आज उनके परिवार द्वारा रस्म पगड़ी शिव मंदिर गांव घुग्याल के जिला होशियारपुर में की गई। इस दौरान जालंधर केंद्रीय से आप विधायक रमन अरोड़ा ने शिव मंदिर पहुंचकर संजीव कुमार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

aap mla raman

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने परिवार को विश्वास दिलाया कि जालंधर पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए दिन-रात एक कर रही है और जल्द से जल्द संजीव कुमार की मौत के जिम्मेदार अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विधायक रमन अरोड़ा ने संजीव कुमार के परिवारिक सदस्यों को पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की तरफ से हर संभव सहायता दिलवाने का भी विश्वास दिलाया और साथ ही सरकार द्वारा मिलने वाली वित्तीय सहायता को जल्द से जल्द परिवार तक पहुंचाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि संजीव कुमार जालंधर ट्रैफिक पुलिस के एक बहुत ही ईमानदार और मेहनती मुलाजम थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+