नशे के खिलाफ मान सरकार करेगी नई नीति लागू, माहिर डॉक्टरों की मदद से बनाया ये प्लान

नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार पंजाब में एक नई नीति लागू करने जा रही है। पंजाब सरकार ने नशे से युवाओं को बचाने के लिए एक प्लान तैयार किया है, जिसे प्रभावी ढंग से लागू कर पंजाब को एक साल में नशा मुक्त प्रदेश बनाना है।

यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कही। दरअसल, वह शुक्रवार को एम्स बठिंडा में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के 10वें वार्षिक मैपिकान-2023 सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

Bhagwant Mann

इस दौरान मंत्री बलवीर सिंह ने बठिंडा एम्स का दौरा किया और साथ ही साथ मरीजों से बातचीत की। स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में पंजाब अंग्रेजों के समय वाली स्थितियों से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले देश की आजादी के लिए लड़े, लेकिन अब पंजाब नशे से आजादी के लिए लड़ रहा है। इस जंग में सरकार, प्रशासन और समाज मिलकर जीत हासिल करेंगे। सरकार ने माहिर डॉक्टरों की मदद से नशे के खिलाफ एक प्लान तैयार किया है।

इस प्लान को पूरे पंजाब में प्रभावी ढंग से लागू कर एक साल में नशा मुक्त करना है। पहले कुछ मात्रा में नशा मिलने वाले नौजवानों को जेलों में डाला जाता था, अब सरकार ऐसे नौजवान जो नशे की खरीद अपने सेवन के लिए कर रहे हैं उन्हें जेलों में डालने की बजाय नशा छुड़ाओ केंद्रो में दाखिल करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को नशे की दलदल से बाहर निकालेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे नशे का सेवन करने वालों को अपराधी नहीं बल्कि मरीज समझकर उसे इस दलदल से बाहर निकालने में मदद करें।

400 डॉक्टरों की नई भर्ती का भी किया ऐलान
स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि डॉक्टरों की कमी को देखते हुए आने वाले समय में हम 350 से 400 नए डॉक्टर भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों की युवा पीढ़ी को निवारक चिकित्सा का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+