पंजाब: मंडियों में फसलों की खरीद शुरू, धान लेकर पहुंचे किसान, बोले- मान सरकार ने की है बेहतर व्यवस्था

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज यानी एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू कर दी है। पहले दिन भारी संख्या में किसान धान लेकर मंडी पहुंचे। इस दौरान किसानों ने भगवंत मान सरकार की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने काफी अच्छी व्यवस्था की है।

पंजाब सरकार ने आज जैसे ही धान की खरीद शुरू की। खरीद के पहले दिन किसान अपनी फसल लेकर पटियाला की सरहंद रोड अनाज मंडी पहुंचे। इस मौके पर किसानों ने बाजार समिति की भी तारीफ की। किसानों ने कहा कि पिछली बार से इस बार बेहतर व्यवस्था की गई है।

पंजाब: मंडियों में फसलों की खरीद शुरू, धान लेकर पहुंचे किसान

'24 घंटे के अंदर फसल का पैसा दे रही है सरकार'

उन्होंने कहा कि बाथरूम और पानी की समस्या का समाधान किया गया है। यह बहुत अच्छी नीति है जो किया जा रहा है। लोगों को अब बाथरूम और पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बाढ़ के साथ-साथ किसानों की जो फसलें बर्बाद हो गई हैं। उसका समाधान किया जाए। किसानों ने कहा कि सरकार 24 घंटे के अंदर फसल का पैसा दे रही है यह बहुत अच्छी बात है।

किसानों की समस्याओं का किया समाधान

भगवंत मान सरकार किसानों की हित में लगातार फैसला ले रही है। किसानों को कोई परेशानी नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखती है। धान खरीद के दौरान आने वाली समस्याओं का पूरा समाधान किया गया है। किसी को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।

वहीं, दूसरी तरफ पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए फसल की कटाई के समय किसानों को पंजाब की भगवंत मान सरकार कम दामों पर पांच हजार सरफेड सीडर्स और 24 हजार से अधिक अवशेष प्रबंधन मशीनें देगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार ने NMDFC की देनदारियों के लिए जारी की 25 करोड़ रुपये की राशि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+