देश के लिए शहीद हुए मेरे परिवार के लोग, बीजेपी उन्हें जलील कर रही हैः प्रियंका गांधी
देश के लिए शहीद हुए मेरे परिवार के लोग, बीजेपी उन्हें जलील कर रही हैः प्रियंका गांधी
कानपुर, 17 फरवरी 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान की तारीख नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों ने कानपुर की तरफ अपना रुख किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को रोड शो किया। प्रियंका गांधी के रोड शो में खुशी दुबे की बहन भी नजर आईं। कल्यानपुर सीट से प्रत्याशी खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी के सिर पर प्रियंका गांधी ने हाथ रखकर आंसू पोछे। प्रियंका के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कानपुर वासियों ने जगह-जगह पर छतों से पुष्पों की बरसात की। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करने पर विपक्ष को करारा जवाब भी दिया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को कानपुर दौरे पर थीं। प्रियंका गांधी कानपुर की चार विधानसभाओं किदवई नगर, गोविंद नगर, आर्यनगर और सीसामऊ सीटों पर रोड शो और जनसभाएं संबोधित की। प्रियंका गांधी के रोड शो के माध्यम से पार्टी के पक्ष में महौल बना रही हैं। उन्होंने किदवई नगर विधानसभा सीट अपने रोड शो की शुरूआत की।
विपक्ष शहादत के बारे में पता नहीं
प्रियंका गांधी ने कहा मेरे परिवार के सदस्य देश की सेवा करते करते शहीद हुए। हर रोज उनको जलील किया जाता है, क्योंकि उनको (बीजेपी नेताओं) को शहादत के बारे में कुछ नहीं मालूम। लखीमपुर हिंसा के अपराधी को रिहा कर दिया। उन्होंन पूछा कि जो किसान मारे गए, उनका क्या होगा। उन्होने कहा कि भाजपा अमीरों की सरकार है, इसे गरीबों से कोई मतलब नहीं। कहा कि इस सरकार में महिलाओं पर बेहिसाब अत्याचार हुए हैं।
बीजेपी विधायक लाठी-डंडो से मार कर दिखाएं
किदवई नगर से बीजेपी विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा था कि आतताईयों को लाठी-डंडो से मारना, बस गोली न मारना बाकी सब हम देख लेंगे। किदवई नगर विधानसभा पहुंच कर प्रियंका गांधी ने बीजेपी विधायक को ललकारते हुए कहा कि हिम्मत है, तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मार कर तो दिखाओ।
हनुमान मंदिर में किए दर्शन
प्रियंका गांधी ने किदवई नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास अपने कफिले को रुकवाया। मंदिर में जाकर हनुमान जी के दर्शन किए। इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए दुआ की। उन्होने कहा कि कानपुर से मेरी दादी, मेरे पिता का गहरा नाता रहा है। मैं भी कई कानपुर आई हूं, मुझे अहसास हुआ है कि कानपुर वासी अपने मेहमानों का पूरा ख्याल रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications