अलवर केस : प्रियंका गांधी ने जाना पीड़िता का हाल, CM गहलोत ने बच्ची के पिता को दिया मदद का भरोसा

जयपुर, 15 जनवरी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अलवर की पीड़िता से बात की है। यूपी कांग्रेस के सह प्रभारी सचिव धीरज गुर्जर ने देर रात ट्वीट कर प्रियंका गांधी के पीड़िता के पिता से बात करने और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निर्देश दिए जाने की जानकारी दी।

 CM Ashok Gehlot Priyanka Gandhi

धीरज गुर्जर ने ट्वीट किया, 'अलवर में जो घटना घटी है, वो बर्दाश्त नहीं है। पीड़िता के पिता से प्रियंका गांधी की फ़ोन पर बात हुई है। उन्हें हर तरह से मदद का भरोसा दिलाने के साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सीधा सम्पर्क करने के लिए कहा है। साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी घटना के बारे में जानकारी लेने के साथ पीड़िता के इलाज,परिवार के ख़्याल और दोषियों पर त्वरित कार्यवाही का आग्रह किया है।'

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूरे मामले की जानकारी ली है। उन्होंने हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है। प्रियंका गांधी के फोन के बाद सीएम अशोक गहलोत ने पहली बार अलवर मामले में ट्वीट कर दरे रात प्रतिक्रिया दी है।

अनर्गल बयानबाजी नहीं करें राजनीतिक दल-CM

अलवर की घटना पर सीएम अशोक गहलोत ने देर रात ट्वीट किया। गहलोत ने लिखा- अलवर में विमंदित बालिका के प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसपी अलवर और बालिका का इलाज कर रहे वरिष्ठ डॉक्टरों से संपर्क बना हुआ है। डीजी पुलिस को स्वतंत्र और निष्पक्ष अनुसंधान कर शीघ्र मामले की तह तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। अलवर एसपी की सहायता के लिए राज्य स्तर से DIG स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच के लिए अलग से टीम भेजी गई है।

गहलोत ने आगे लिखा- प्रकरण में राजनीतिक दलों द्वारा अनर्गल बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए। पुलिस को स्वतंत्र रूप से अनुसंधान शीघ्र पूर्ण करने देना चाहिए। अनुसंधान के नतीजे तक पहुंचने के बाद ही टिप्पणी करना न्यायोचित होगा।

अलवर पर बढ़ती जा रही सियासत

अलवर की घटना राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा बन गई है। बीजेपी इस मुद्दे पर गहलोत सरकार को घेर रही है। इस मुद्दे को बीजेपी राष्ट्रीय स्तर पर उठा रही है। जिस वक्त अलवर की घटना हुई संयोग से प्रियंका गांधी रणथंभौर के दौरे पर थीं। बीजेपी नेता प्रियंका गांधी के अलवर की घटना पर सवाल उठा रहे थे। पूरे विवाद के बाद अब प्रियंका गांधी और सीएम गहलोत ने प्रति​क्रिया दी है, लेकिन इस ​मुद्दे पर सियासत और तेज होने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+