हरियाणा में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी, कल जारी हो सकता शेडयूल

चंडीगढ़। हरियाणा में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा शुक्रवार की किए जाने की संभावना है। दूसरे चरण में 13 जिलों में पंचात चुनाव होंगे। पहले चरण में नौ जिलों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। हरियाणा के नौ जिलों में शुक्रवार को पंच-सरपंचों और जिला परिषद व पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए नामांकन का दौर शुरू हो जाएगा। इसी दिन राज्य चुनाव आयोग शेष 13 जिलों में पंचायती राज संस्थाओं का चुनावी शेड्यूल जारी करने की तैयारी में हैं। इन जिलों में चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Preparation for the second phase of Panchayat elections in Haryana completed, schedule may be released tomorrow

चरण में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में 30 अक्टूबर को जिला परिषद व ब्लाक समिति सदस्यों तथा दो नवंबर को पंच-सरपंचों के चुनाव होने हैं। दूसरे चरण में हिसार, रोहतक, अंबाला, रेवाड़ी, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पलवल, सिरसा, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फतेहाबाद और फरीदाबाद में पंचायत चुनाव होंगे। हालांकि पहले फतेहाबाद में पहले चरण में ही मतदान कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के चलते यहां चुनाव अगले चरण के लिए टाल दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+