खिलाड़ियों की चोट के इलाज के लिए बनाएंगे नीति, मनरेगा से स्टेडियमों की होगी देखभाल: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों में चोट के इलाज के लिए नीति बनाई जाएगी ताकि खिलाड़ियों को खेल के दौरान चोट लगने पर उन्हें इलाज की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने गत ओलम्पिक खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर प्रदेश व देश का नाम बढ़ाया है तथा देश को प्राप्त कुल मेडलों में से 40 प्रतिशत मेडल प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि खेलों में लड़कियां भी लड़कों से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रोहतक के गांव रूड़की स्थित शहीद नायब बतुन सिंह स्टेडियम में गत दिनों एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली गांव की खिलाड़ी प्रवीन हुड्डा के सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने शहीद के नाम पर स्थित स्टेडियम में शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और स्टेडियम परिसर में जननायक ताऊ देवी लाल खेल अकादमी का शिलान्यास भी किया। इस अकादमी में विभिन्न 6 खेलों वेट लिफटिंग, आर्चरी, शूटिंग, बैडमिंटन, कबड्डी व बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बॉक्सिंग खिलाड़ी को सम्मानित किया और लड़कियों को उनसे प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने कहा कि बेटियां खेलों में बेटों से भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। प्रवीण हुड्डा ने बॉक्सिंग खिलाड़ी मैरीकॉम से प्रेरणा लेकर खेलना शुरू किया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की खेल नीति से खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्राप्त करने वालों को क्रमश: 6 करोड़, 4 करोड़ और अढ़ाई करोड़ रुपये की राशि दी जाती है। चौथे स्थान पर आने वालों खिलाड़ियों को भी इस बार 50-50 लाख रुपये की धनराशि दी गई है। साथ ही सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर सरकारी नौकरी देने का भी प्रावधान किया गया है।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार द्वारा गांवों में स्टेडियम के रखरखाव के लिए मनरेगा के तहत प्रावधान किया गया है। उन्होंने गांव के स्टेडियम के सौन्दर्यकरण तथा रखरखाव के लिए गांव के सरपंच को मनरेगा के तहत कार्य करवाने को कहा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्राम पंचायत इंडोर हॉल के लिए प्रस्ताव पास करवाए और ग्रामीण मल्टी स्पोर्ट्स पर ध्यान दें। उन्होंने गांव में स्थित कन्या गुरुकुल में भी तीरंदाजी तथा शूटिंग शुरू करने को कहा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार द्वारा इन खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications