देवघर में बनकर तैयार हुआ प्लास्टिक पार्क, सीएम सोरेन करेंगे उद्घाटन

Jharkhand CM Hemant Soren

नए साल की शुरुआत से पहले देवघर को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यहां के लोगों के लिए रोजगार का एक नया द्वार खुलने वाला है। दरअसल, देवीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 84 एकड़ में फैले इस पार्क में देशभर की 100 से अधिक कंपनियां निवेश को सहमति दे चुकी है। इससे करीब 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व एक लाख से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

कुल 84 एकड़ जमीन में फैले प्लास्टिक पार्क में 62.1 एकड़ जमीन में उद्योगों लगेगा। इसमें माइक्रो और मिनी उद्योगों के लिए 26.36 एकड़, स्मॉल इंडस्ट्रीज के लिए 8.65 एकड़, मीडियम इंडस्ट्रीज के लिए 12.22 एकड़ व लार्ज इंडस्ट्रीज के लिए 14.82 एकड़ जमीन चिह्नित किए गए हैं। इनके 2.2 एकड़ जमीन जन सुविधा व शेष जमीन सड़क और ओपेन स्पेस के लिए रखा गया है।

120 करोड़ के निवेश की संभावना
उद्योगों में प्लास्टिक के खिलौने, प्लास्टिक बैरल, प्लास्टिक की टोपी, प्लास्टिक की बोतल-बाल्टी, टोकरी, बेसिन, मच्छरदानी, कटोरा, बैग, लीफिनॉल बैग, पॉलिथीन बैग सहित अन्य घरेलू उत्पाद के निर्माण होंगे। प्लास्टिक पार्क में करीब 120 करोड़ रुपये निवेश की संभावना है। केंद्र व राज्य सरकार से कुल 67.33 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यहां बना उत्पाद देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा।

सीएम जल्द कर सकते हैं उद्घाटन
बता दें, आगामी 15 व 16 दिसंबर को सीएम हेमंत सोरेन की खतियानी जोहर यात्रा के तहत देवघर पहुंचने का कार्यक्रम तय है। संभावना है कि इसी यात्रा के दौरान सीएम प्लास्टिक पार्क का उद्धाटन करेंगे। इसके शुरू होने से देवघर को विकास का एक नया आयाम मिलेगा। शहर वासियों में भी इसे लेकर काफी उत्साह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+