जनता अब पुरानी पॉलिटिक्स में नहीं, काम करने वालों में विश्वास रखती है: दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 10 मार्च 2022: पांच राज्यों के चुनावी परिणाम पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इन परिणामों से स्पष्ट हुआ है कि देश से कांग्रेस पार्टी समाप्त हो गई हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज जनता समय के हिसाब से परंपरागत राजनीति से हटकर काम करने वालों में विश्वास रखती है। वे वीरवार को अपने भिवानी दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे।

People believe in work, not old politics: says Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस में एक एक्सपेरिमेंट किया था लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी तमाम सीटों पर हार गए। उन्होंने कहा कि ये दर्शाता है कि जनता अपना विकल्प ढूंढ चुकी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा राज्यों में भाजपा व उनके सहयोगियों ने दोबारा अपने आपको मजबूत करके दिखाया हैं। ये जनता का प्यार है और जिस विकास की सोच के साथ एनडीए चल रहा है, ये उसका नतीजा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समय बदल रहा है और ढाई साल पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी यही चुनावी दृश्य देखने को मिले थे। उन्होंने कहा कि आज जनता पुरानी राजनीति से हटकर लोगों की लड़ाई लड़ने वाली राजनीति में ज्यादा विश्वास रखती है। आमजन का काम कैसे हो, जनता उस सोच के साथ आगे बढ़ती है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहले हरियाणा और अब पंजाब में भी जनता ने धुरंधरों को छोड़कर नये चेहरों पर विश्वास जताया है और पांच-पांच, छह-छह बार से विधायक बन रहे नेताओं को बड़ी का हार का सामना करना पड़ा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पंजाब में जनता बदलाव चाह रही थी और कांग्रेस के खिलाफ माहौल था, जिसके कारण पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिए। उन्होंने जीत के लिए पंजाब आप टीम को बधाई भी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+