पंचायत चुनाव: पहले चरण के आखिरी दिन धुआं-धार प्रचार, 30 अक्टूबर को मतदान
चंडीगढ़। पानीपत में शुक्रवार शाम पांच बजे पंचायत चुनाव के पहले चरण का प्रचार-प्रसार बंद हो जाएगा। उसके बाद बीते 24 घंटे तक सभी प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड में लोगों से सीधा संपर्क करेंगे। वहीं शनिवार को मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर चुनाव सामग्री का वितरण किया जाएगा और 30 अक्टूबर को पंचायत चुनाव का पहले चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। प्रचार बंद होने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में धुआं धार प्रचार किया। गांव के चौधर पाने के प्रत्याशी हर हथकंडे अपनाने में लगे हुए है।

मालूम हो कि 14 अक्टूबर से प्रत्याशी अपने-अपने ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने में जुट गए थे। 15 दिनों तक चुनाव के लिए खड़े हुए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत के साथ अपना-अपना प्रचार किया। भाजपा भले ही अपने सिंबल पर चुनाव न लड़ रही हो, लेकिन शहरी नेता इस चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशियों की मदद कर रहे हैं।
चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी हर संभव दांव-पेंच लगाने में जुटा हुअ है। अब रिश्तेदारियों में से भी फोन करवा रहे है। प्रत्याशी भी ताऊ-चाचा बोलकर वोट मांग रहे हैं। देर रात को भी प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे। जिला में पंचायत चुनाव के लिए चार लाख 57 हजार 632 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें दो लाख 44 हजार 68 पुरुष मतदाता और दो लाख 13 हजार 551 महिला मतदाता हैं। पंचायत चुनाव में 13 ट्रांसजेंडर वोट भी डाली जाएंगी।पंचायत चुनाव की तैयारियों जायजा लेने के लिए शुक्रवार को उपायुक्त सुशील सारवान मतदान केंद्रों का जायजा लेंगे। वहीं अधिकारियों की फाइनल बैठक भी ली जाएगी, ताकि चुनाव के दौरान कोई समस्या न आए।












Click it and Unblock the Notifications