मजबूत ओडिशा के सारथी हैं हमारे किसान: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
CM नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा सरकार किसानों के सशक्तिकरण के लिए एक अलग कृषि बजट रख रही है। साथ ही उनके लाभ के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कृषि ऋण प्रदान किया जा रहा है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को कहा कि कृषि हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था की आत्मा और राज्य के विकास का आधार है। वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक सेवा भवन में आयोजित एक समारोह में बोलते हुए, उन्होंने कहा, 'हमारे नए ओडिशा, मजबूत ओडिशा के सारथी हमारे किसान हैं। इसके साथ ही माताओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर मेरी सरकार का विशेष फोकस रहा है।'
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा सरकार किसानों के सशक्तिकरण के लिए एक अलग कृषि बजट रख रही है। साथ ही उनके लाभ के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कृषि ऋण प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ओडिशा देश का पहला राज्य है, जो किसानों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करता है और उन्हें छात्रवृत्ति देकर उनके बच्चों की पढ़ाई का भी ध्यान रखता है। नवीन पटनायक ने कहा कि उन्हें खुशी है कि गंजाम के एक किसान के बेटे किरण साहू को बेरहामपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति मिली।
मुख्यमंत्री पटनायक ने आगे कहा कि ओडिशा में सहकारी आंदोलन मजबूत हुआ है और 60 प्रतिशत कृषि ऋण अकेले इस क्षेत्र द्वारा प्रदान किए जा रहे हैं। राज्य के सभी सहकारी बैंकों और 2,409 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PAC) को कृषि ऋण ब्याज में रियायत का लाभ मिला।












Click it and Unblock the Notifications