दिल्ली वालों के लिए राहत भरी खबर, वाटर बिल को लेकर आ रहा 'वन टाइम सेटलमेंट प्लान'

Delhi

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी के भारी भरकम बिलों की लगातार आ रही शिकायतों पर दिल्ली सरकार ने संज्ञान लिया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि पानी के भारी भरकम बिल की शिकायतों जायज मुद्दा है। सरकार इसके समाधान की कोशिशें कर रही है। एक हफ्ते के भीतर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी 'वन टाइम सेटलमेंट योजना' बनाएंगे। इस योजना के जरिए लोगों की शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। सनद रहे हाल ही में दिल्ली जल बोर्ड ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए निर्णय लिया था कि 31 जनवरी 2023 तक लोगों को लेट पेमेंट में सर चार्ज नहीं देना होगा। लेट पेमेंट सर चार्ज में 100 फीसदी की छूट दी जाएगी।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड के साथ एक बैठक हुई जिसमें कई निर्णय लिए गए। बैठक में जल बोर्ड के, सीवर के, पानी के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर विस्तार से विचार विमर्श हुआ। बैठक में दिल्ली वासियों को 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित कराने को लेकर भी चर्चा हुई। इस बैठक में अनधिकृत कालोनियों में सीवर सिस्टम के विकास को लेकर भी चर्चा हुई।

सिसोदिया ने कहा- भारी भरकम पानी के बिल को लेकर लोगों की शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि उनके पानी के बिल ज्यादा आ रहे हैं। सोशल मीडिया के अलावा विधायकों के माध्यम से भी लोगों के पानी के बिल ज्यादा आने की शिकायतें आ रही थीं। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि उनके गलत बिल आ रहे हैं। इस बैठक में शिकायतों के समाधान के लिए 'वन टाइम सेटलमेंट प्लान' लाने का निर्णय लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+