ओडिशा स्कूल के ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम का रिजल्ट सराहनीय, सरकारी स्कूलों में एडमिशन में आई तेजी
ओडिशा के इस सर्वेक्षण राज्य के सभी 30 जिलों के 900 गांवों में 17,786 परिवारों और 3 से 16 आयु वर्ग के 28,780 बच्चों को कवर करके किया गया था।

ओडिशा स्कूल के ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम का रिजल्ट सराहनीय देखने को मिला है। सरकारी स्कूलों में एडमिशन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ओडिशा में शिक्षा क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा की जा रही 5T पहल की वजह से बड़े पैमाने पर परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। ओडिशा में राज्य द्वारा संचालित सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों के प्रवेश में वृद्धि दर्ज की गई है। 5टी संचालित स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा में सुधार के राज्य सरकार के प्रयास को वार्षिक शिक्षा रिपोर्ट (एएसईआर) 2022 में सकारात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया है। एएसईआर 2022 के मुताबिक ओडिशा के सरकारी स्कूलों में 6 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
फर्स्ट एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा चार साल के अंतराल के बाद जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी की चुनौतियों के बावजूद ओडिशा के सरकारी स्कूलों में छात्रों का नामांकन 2018 में 88% से बढ़कर 2022 में 92.1% हो गया है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि इस आयु वर्ग के बच्चों का अनुपात जो वर्तमान में नामांकित नहीं हैं, गिरकर 0.8 फीसदी रह गया है।
इस सर्वेक्षण राज्य के सभी 30 जिलों के 900 गांवों में 17,786 परिवारों और 3 से 16 आयु वर्ग के 28,780 बच्चों को कवर करके किया गया था। सर्वेक्षण के मुताबिक सरकारी स्कूलों में उपयोग करने योग्य शौचालयों की संख्या 2022 में 82.1% हो गई, जो 2018 में 75.7% थी, लड़कियों के लिए अलग उपयोग योग्य शौचालय का प्रावधान 2018 में 69.1% से बढ़कर 2022 में 76.5% हो गया है।
इस रिपोर्ट में ये भी पता चला है कि 2018 में 56.5% की तुलना में 93.7% स्कूलों में बिजली कनेक्शन पहुंच गया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, ''ओडिशा स्कूल परिवर्तन के माध्यम से शिक्षा में सुधार के लिए ओडिशा के प्रयास ने शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ASER) 2022 में सकारात्मक रूप से प्रतिबिंबित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों का प्रतिशत 2018 में 88% से बढ़कर 2022 में महामारी के बावजूद 92.1% हो गया।''












Click it and Unblock the Notifications