ओडिशा: कृषि उपकरणों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होंगे मशीनीकरण मेले
Mechanization fairs in Odisha: ओडिशा सरकार ने 2023-24 में कृषि मशीनीकरण की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को 70 हजार कृषि उपकरण बेचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके लिए सरकार ने सब्सिडी के लिए 450 करोड़ रुपये के बजट का प्रवाधान किया है। वहीं सरकार ने मशीनीकरण मेले आयोजित करने की योजना बनाई है।

151.2 करोड़ रु की सब्सिडी राशि दे चुकी है सरकार
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग किसान लाभार्थियों को अब तक 151.2 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि दे चुकी है।पुरुष और महिला किसानों के लिए सब्सिडी 40 से 60 प्रतिशत तक है वहीं एसएचजी समूहों को 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है।
मेला आयोजित करेगी सरकार
राज्य सरकार ने इस वर्ष नवंबर में उपमंडल स्तर पर और दिसंबर में जिला स्तर पर कृषि मशीनीकरण मेला आयोजित करने की योजना बनाई है। ये मेला सब्सिडी योजना के तहत ऐसे उपकरणों की सुचारू आपूर्ति के लिए कृषि मशीनों और उपकरणों के निर्माताओं, किसानों, एसएचजी, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और वित्तीय संस्थानों को एक साझा मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाएगा।।
चार स्थानों पर क्षेत्रीय स्तर के मेले
कृषि और खाद्य उत्पादन निदेशालय किसानों के बीच सब्सिडी योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य के चार स्थानों पर क्षेत्रीय स्तर के मेले अयोजित करेगा। जिसमें ये 26 जिलों में जिला स्तर के मेले और 28 स्थानों पर उपमंडल स्तर के मेले का आयोजन किया जाएगा।
140 स्टॉल लगाए जाएंगे
कृषि मशीनों और उपकरणों के प्रदर्शन के लिए क्षेत्रीय स्तर के मेले में लगभग 100 स्टॉल, जिला स्तर पर 40 और उपमंडल स्तर की प्रदर्शनियों में 20 स्टॉल लगाए जाएंगे। कृषि उपकरणों की ऑन-द-स्पॉट बुकिंग के लिए निर्माताओं और वित्तीय संस्थानों के लिए कियोस्क होंगे।












Click it and Unblock the Notifications