ओडिशा ने बढ़ाए कोरोना वायरस टीकाकरण केंद्र, दिसंबर तक सभी पात्रों को पहली डोज लगाने का लक्ष्य
ओडिशा सरकार ने इस साल के अंत तक सभी पात्र लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाने (कम से कम एक डोज) का लक्ष्य रखा है।
भुवनेश्वर, 13 नवंबर। ओडिशा सरकार ने इस साल के अंत तक सभी पात्र लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाने (कम से कम एक डोज) का लक्ष्य रखा है। सरकार ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी है। टीकाकरण के लिए राज्य नोडल अधिकारी डॉ. बिजय पाणिग्रही ने इस बात की जानकारी दी।

पाणिग्रही ने कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार ने टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। अब टीकाकरण केंद्रों की संख्या 1600-1800 से बढ़ाकर 2300-2500 कर दी है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के नए केंद्र ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में टीकाकरण के लिए छूटे हुए पात्र लाभार्थियों की संख्या लगभग 100 है, वहां एक टीकाकरण केंद्र खोला गया है और जहां टीका न लगवाने वाले लोगों की संख्या कम है ऐसे दो-तीन गांवों के लिए एक टीकाकरण केंद्र खोला गया है।
यह भी पढ़ें: 'मिस बमबम 2021' का खिताब जीतने वाली मॉडल ने इतने करोड़ रुपए में कराया अपने Butt का बीमा
पाणिग्राही ने कहा कि राज्य में 40 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनो डोज दी जा चुकी हैं, जबकि 82 प्रतिशत लोगों को पहली डोज दी गई है। उन्होंने कहा कि इस महीने की 2 तारीख को हर घर दस्तक कैंपेन की शुरुआत के बाद टीकाकरण की दर में वृद्धि दर्ज हुई है।












Click it and Unblock the Notifications