'मिस बमबम 2021' का खिताब जीतने वाली मॉडल ने इतने करोड़ रुपए में कराया अपने Butt का बीमा
ब्राजील की एक मॉडल ने अपने नितंबों का बीमा कराया है। जी हां जनाब, नितंबों का बीमा और यह खबर बिल्कुल सच है।
ब्रासीलिया, 13 नवंबर। आज के समय में महंगी और बहुमूल्य चीजों का बीमा करना आम हो गया है। लोग अपनी कार, घर, ज्वैलरी का बीमा कराते हैं ताकि खो जाने, चोरी हो जाने या टूट-फूट की स्थिति में उन्हें नुकसान न उठाना पड़े। बहुमूल्य वस्तुओं का बीमा कराना न केवल आज का चलन है बल्कि यह समय की मांग भी है, क्योंकि कई चोर उचक्कों की आपकी बेशकीमती चीजों पर नजर रहती है। इसी सिद्धांत को फॉलो करते हुए ब्राजील की एक मॉडल ने अपने नितंबों का बीमा कराया है। जी हां जनाब, नितंबों का बीमा और यह खबर बिल्कुल सच है। आखिर इस मॉडल को नितंबों का बीमा क्यों कराना पड़ा आइए जानते हैं।

नितंबों का बीमा करना में खर्च किये 13 करोड़ रुपए
दरअसल ब्राजील की 35 वर्षीय मॉडल नाथी किहारा ने अपने खूबसूरत नितंबों (Butt) का बीमा कराया है और इसके लिए उन्होंने 13 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। नाथी किहारा ने हाल ही में 'मिस बमबम 2021' का खिताब जीता था। बता दें कि मिस बमबम एक वार्षिक सौंदर्य प्रतियोगिता है जो ब्राजील में सर्वश्रेष्ठ नितंबों (Buttocks) को सम्मानित करने के लिए दी जाती है। नितंबों (Buttocks) का बीमा कराने पर किहारा ने कहा कि उन्होंने वहीं किया जो उन्हें ठीक लगा। एक मीडिया चैनल से बातचीत में किहारा ने कहा कि, 'मैं दुनिया भर में आत्मसम्मान के मुद्दों से पीड़ित कई मांओं का प्रतिनिधित्व करने और उन्हें प्रोत्साहित करने में सक्षम होने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं।' किहारा दो बच्चों की मां भी हैं।

इसलिए कराया नितंबों (Butt) का बीमा
नितंबों का बीमा कराने के बारे में बताते हुए किहारा ने कहा मैं अपने शरीर और अपने नितंबों की फिटनेस के लिए बहुत मेहनत करती हूं, और मेरे नितंब की कोई सर्जरी नहीं हुई है और इसी वहज से मैं मशहूर हूं। मेरे नितंब ब्राजील में सबसे बड़े हैं। इसलिए इनका बीमा करना उचित है। किहारा ऐसी पहली मां है जिन्हें मिस बमबम के खिताब से सम्मानित किया जा चुका है।

शरीर के किसी हिस्से का बीमा पहली बार नहीं
यह पहली बार नहीं है जब शरीर के किसी अंग का बीमा करना के लिए इतनी बड़ी राशि खर्च की गई हो। इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में यह आम होता जा रहा है और इसकी शुरुआत 40 के दशक में हुई थी जब हॉलीवुड की एक एक्ट्रेस बेट्टी ग्रैबल ने अपने पैरों का बीमा कराने के लिए लगभग 7.4 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इसके अलावा मारिया केरी, डैनियल क्रेग, जेमी ली कर्टिस और डेविड बेकहम जैसे कई और कलाकारों ने अपने शरीर के अंगों का बीमा करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications