Odisha: पटनायक सरकार राजमार्गों पर 15 ट्रक टर्मिनल का करेगी निर्माण, 150 करोड़ रुपए होंगे खर्च

ओडिशा सरकार ने हाईवे पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए 150 करोड़ रुपये की लागत से 15 ट्रक टर्मिनल बनाने का फैसला किया है। ये ट्रक टर्मिनल राष्ट्रीय राजमार्गों और राजमार्गों के किनारे बनाए जाएंगे। इसके लिए पहले ही राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के किनारे न्यूनतम 10 एकड़ भूमि की पहचान की जा चुकी है। ट्रक टर्मिनल में शौचालय, ढाबा, भंडारण सुविधाएं, वजन पुल, लोडिंग और अनलोडिंग क्षेत्र, मरम्मत कार्यशाला, वाहन सर्विसिंग सुविधा, पेट्रोल पंप और शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। जनवरी-मार्च की अवधि में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 2,895 से बढ़कर 3,370 हो गई। जबकि घायलों की संख्या 1,359 से बढ़कर 1,594 हो गई। इस बीच दुर्घटनाओं में मृत्यु दर लगभग 47 प्रतिशत रही, जो कि एक बड़ी चिंता का विषय रहा। ऐसे में ओडिशा सरकार ने बड़ी पहल करते हुए 15 स्थानों पर ट्रक टर्मिनलों के निर्माण की योजना बनाई है।

Odisha 15 truck terminals

योजना के तहत कुल 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। कुल बजट की करीब 67 प्रतिशत राशि राज्य सरकार ने परिवहन विभाग को जारी भी कर दी है। ओडिशा परिवहन विभाग के एक अधिकारी की मुताबिक योजना के तहत उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने के बाद बाकी की राशि सरकार की जारी करेगी।

इन स्थानों पर बनेंगे ट्रक टर्मिनल
योजना के तहत पहले चरण में अंगुल, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, खुर्दा, गंजम, क्योंझर, सुंदरगढ़, संबलपुर और नबरंगपुर समेत कुल 15 स्थानों पर ट्रक टर्मिनल बनाए जाएंगे। जबकि बालासोर में टर्मिनल का निर्माण जिला प्रशासन द्वारा इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड (IPIL) के कराएगा। जबकि शेष स्थानों पर टर्मिनलों का निर्माण ओडिशा राज्य पुलिस आवास और कल्याण निगम (OPHWC) की ओर से कराया जाएगा।

ओडिशा परिवहन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक योजना के तहत फंड को निर्माण एजेंसियों को चरणबद्ध तरीके खर्च करने का निर्देश दिया गया है। जिससे कि मोजूदा वित्तीय वर्ष के अंत तक भूमि के विकास, चारदीवारी और ट्रक बे के निर्माण के साथ बुनियादी ढांचा तैयार किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+