ओडिशा को मिला सुभाष चंद्र बोष आपदा प्रबंधन पुरस्कार, पीएम मोदी ने की तारीफ
PM मोदी ने ओडिशा के आपदा प्रबंधन की सराहना की। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने ओडिशा को सुभाष चन्द्र बोष आपदा प्रबंधन पुरस्कार से सम्मानित किया है।

ओडिशा को आपदा प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के आपदा प्रबंधन की सराहना की। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने ओडिशा को सुभाष चन्द्र बोष आपदा प्रबंधन पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के आपदा प्रबंधन नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि चक्रवात से लेकर बाढ़ जैसी आपदाओं के समय में ओडिशा का प्रबंधन बहुत अच्छा रहा है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित नेशनल प्लेटफॉर्म फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन प्रोग्राम के तीसरे अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा को यह पुरस्कार प्रदान किया है। राजस्व एवं आपदा संचालन मंत्री प्रमिला मलिक, मुख्य प्रदीप जेना और एसआरसी निकुंज बिहारी धल ने उपस्थित रहकर यह पुरस्कार ग्रहण किया।
पुरस्कार के साथ 51 लाख रुपये की धन राशि के साथ प्रमाण पत्र प्रदान भी दिया गया। पुरस्कार देने के अवसर पर प्रधानमंत्री ने ओसडमा के कार्य की प्रशंसा की और साथ ही संस्था जुड़े सभी कर्मचारी और अधिकारियों को अपनी शुभकामना दी।
चक्रवात से लेकर सुनामी तक विभिन्न आपदा के समय ओसडमा बेहतर कार्य करते आ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि पहले चक्रवात आने पर देश में हजारों लोगों की जान जाती थी लेकिन वर्तमान में स्थिति बदल गई है।
सात बड़े तूफान झेले ओडिशा ने
गौरतलब है कि ओडिशा में 1999 में आए विनाशकारी चक्रवात में कई जानें गई थीं। हालांकि, इससे ओडिशा ने बहुत कुछ सीखा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओसडमा का गठन किया। इसके बाद ओडिशा को सात और चक्रवातों का सामना करना पड़ा है। इसमें फाइलीन, हुदहुद, फणि, अम्फन और 2020 में आए प्रलंयकारी तूफान से निपटने में ओसडमा की भूमिका सराहनीय थी।












Click it and Unblock the Notifications