बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और 2022 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ओडिशा MoHFW से हुआ सम्मानित
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और 2022 के लक्ष्य को प्राप्ति के लिए ओडिशा को MoHFW से सम्मान मिला है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य व कल्याण केंद्रों (HWCs) के संचालन के लिए दिसंबर 2022 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ओडिशा को सम्मानित किया है। ओडिशा सरकार की ओर से डॉ. बृंदा डी, आईएएस, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, ओडिशा ने यूनिवर्सल की पूर्व संध्या पर माननीय केंद्रीय मंत्री, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, भारत सरकार से प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया है। आपको बता दें कि यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज-डे 11 दिसंबर को मनाया जाएगा।
आंकड़ों के मुताबिक राज्य में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 6304 एचडब्ल्यूसी काम कर रहे हैं। 4792 उप केंद्र, 1260 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), 105 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 44 शहरी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (यूएचडब्ल्यूसी) और 100 आयुष औषधालयों को एचडब्ल्यूसी के रूप में परिवर्तित किया गया है।
इन एचडब्ल्यूसी में निदान और दवाओं की विस्तृत श्रृंखला के साथ 12 प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा, जिला मुख्यालय के अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों और अन्य तृतीयक स्तर के स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों के साथ जुड़कर टेलीमेडिसिन (ई-संजीवनी) सेवाओं के माध्यम से विशेषज्ञ और सुपर-स्पेशियलिस्ट परामर्श भी प्रदान किया जाता है।
इसके अलावा स्वास्थ्य के लिए एचडब्ल्यूसी में योग सत्र और विभिन्न प्रकार की कल्याण गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। सामान्य एनसीडी जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मौखिक, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर, और कुष्ठ रोग जैसे अन्य संचारी रोगों की जनसंख्या-आधारित जांच आशा सहित एचडब्ल्यूसी टीम द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जाती है।
ये भी पढ़ें- लखनऊ के स्कूल में अब 'A' से अर्जुन और B फॉर बलराम पढ़ाया जाएगा, ऐतिहासिक ज्ञान की तरफ अनोखी पहल












Click it and Unblock the Notifications