CM नवीन पटनायक FIH ओडिशा हॉकी विश्व कप के लोगो का किया अनावरण

CM नवीन पटनायक FIH ओडिशा हॉकी विश्व कप के आधिकारिक लोगो का किया अनावरण

भुवनेश्वर, 15 अप्रैल: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को कलिंगा हॉकी स्टेडियम में एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया। चार साल में एक बार आने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 13 जनवरी से 29 जनवरी 2023 तक किया जाएगा है। हॉकी इंडिया और उसके आधिकारिक साझेदार ओडिशा 2018 में इस आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के बाद देश में लगातार दूसरी बार इस मार्की इवेंट की मेजबानी करेगा।

Naveen Patnaik

आधिकारिक लोगो का अनावरण करने के बाद नवीन पटनायक ने कहा, लगातार दूसरी बार एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप के लोगो का अनावरण करना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है।

एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप के 15वें सीजन का आयोजन दो शहरों भुवनेश्वर और राउरकेला में किया जाएगा, जहां देश के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। नए विश्व स्तरीय स्टेडियम में 20,000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, हम रोमांचित हैं कि इस बार दो स्थानों भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित किया जाएगा। 2018 एफआईएच पुरुष विश्व कप ने हमें वे सभी यादें दीं जो हम आज भी संजोते हैं और 2023 एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप और भी रोमांचक और अविस्मरणीय होगा। दुनियाभर की शीर्ष टीमों का स्वागत करने के लिए उत्सुक है।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने कहा, 2023 एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप, भुवनेश्वर और राउरकेला के लिए लोगो का अनावरण महत्वपूर्ण मुकाम है।

इस कार्यक्रम में ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांति बेहरा, ज्ञानेंद्र निंगोमबम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, पद्म श्री डॉ दिलीप तिर्की, अध्यक्ष, ओडिशा हॉकी प्रमोशन काउंसिल सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+