ओडिशा सीएम ने दिया केंदू पत्ता तोड़ने वालों को 120 करोड़ रुपए का बोनस, अन्य सहायता की भी घोषणा

Odisha CM Naveen Patnaik, kendu leaf pluckers, Odisha kendu leaf, Odisha CM Announces Bonus, Odisha news, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, केंदू पत्ता तोड़ने वाले, ओडिशा केंदु पत्ता, ओडिशा के सीएम ने बोनस की घोषणा की, ओडिशा

भुवनेश्वर, 19 अप्रैल: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जनता के हित में लगातार एक के बाद एक फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने केंदू पत्ता तोड़ने वालों के लिए 120 करोड़ रुपए बोनस सहित अन्य सहायताओं का ऐलान किया है।

Odisha CM

ओडिशा सीएम ने आज केंदू पत्ता तोड़ने वालों और अन्य कर्मचारियों के कल्याण के लिए बोनस और अन्य सहायता के लिए 120 करोड़ रुपए की राशि की घोषणा की है। इससे लगभग 8 लाख केंदू पत्ता तोड़ने वालों, बांधने वालों और इससे जुड़े अन्य मौसमी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा मिलेगा।

पटनायक सरकार ने भी केंदू के पत्तों के संग्रह मूल्य में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। नतीजतन राज्य में 7.50 लाख गरीब केंदू पत्ता तोड़ने वाले 240 करोड़ रुपए से अधिक कमा सकते हैं। इनमें ज्यादातर आदिवासी महिलाएं हैं। राज्य सरकार केंदू पत्ता व्यवसाय से व्यापार अधिशेष के सभी लाभों को तोड़ने वालों, बांधने वालों और अन्य मौसमी कर्मचारियों के कल्याण के लिए निवेश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+