बीजेडी सरकार में बढ़ा ओडिशा का खाद्य उत्पादन: कृषि मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन

ओडिशा की बेजेडी सरकार में कृषि मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन ने कहा कि बीजेडी सरकार ने किसानों के हित में कई कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि खाद्य उत्पादन के क्षेत्र में ओडिशा नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Ranendra Pratap Swain

Odisha News: ओडिशा सरकार प्राकृतिक आपदाओं के मामले में किसानों को फसल के नुकसान से निपटने के लिए एक समन्वित अभिसरण नीति लाने पर विचार कर रही है जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं में फसल के नुकसान के मामले में किसानों को मुआवजा देना होगा। ओडिशा के कृषि मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन ने कहा कि बीजेडी सरकार ने किसानों के हित में कई कार्य किए। उन्होंने दावा किया कि ओडिशा खाद्य उत्पादन के क्षेत्र में ऊंचाईयों को छू रहा है।

कृषि एवं कृषि मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन (Ranendra Pratap Swain) ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा (Odisha) ने खाद्य उत्पादन में छलांग लगाई है। उन्होंनेजलवायु परिवर्तन के कारण हमारे किसानों की फसलों को नुकसान ने बचाने की लिए समन्वित अभिसरण नीति शुरू करेने की बात कही। बीजेडी सरकार के मंत्री भुवनेश्वर में 'कृषि के लिए सिस्टम दृष्टिकोण और कार्रवाई के रास्ते' पर कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों के बीच प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विकास आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए सभी निदेशालयों सहित अभिसरण दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है। उन्होंने कम प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करने वाले समुदायों के साथ काम करने और कृषि क्षेत्र में समवर्ती निगरानी और मूल्यांकन करने की सलाह दी।

कृषि और किसान अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव अरबिंद के पाढ़ी ने अपने मुख्य भाषण में कहा कि कृषि में सिस्टम दृष्टिकोण के तीन स्तंभ हैं - उत्पादन, वितरण और खपत। उन्होंने कहा कि विभाग प्रौद्योगिकी, सूचना और हितधारकों के विचारों के समर्थन के साथ सिस्टम दृष्टिकोण में अपनी सभी नीतियों को क्रियान्वित कर रहा है। कृषि और किसान अधिकारिता विभाग एफईएस के सहयोग से संसाधन क्षरण से निपटने, समावेशी शासन तंत्र को लागू करने, विस्तार प्रणालियों पर पुनर्विचार करने और प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर अधिकारियों की क्षमता निर्माण के लिए स्थायी कृषि प्रथाओं पर अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए कार्यशाला आयोजित कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+