पंजाब के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने गुरुद्वारा और काली माता मंदिर पटियाला में टेका माथा
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. बलबीर ने कहा कि पंजाब के लोगों को उच्च दर्जे की सेहत सुविधाएं मुहैया करवाना उनका मुख्य मकसद रहेगा।

पंजाब के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने आज पटियाला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब और ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर पटियाला में माथा टेका। जहां स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद उन्होंने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मां का धन्यवाद किया वहीं पटियाला के सर्कट हाउस में जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में डॉक्टर बलबीर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. बलबीर ने कहा कि पंजाब के लोगों को उच्च दर्जे की सेहत सुविधाएं मुहैया करवाना उनका मुख्य मकसद रहेगा। उन्होंने सेहत मंत्री बनने के बाद पंजाब के लोगों से थोड़ा समय मांगते हुए कहा कि पंजाब में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे और लोगों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan में फिलहाल नहीं होगा कोई मंत्रिमंडल फेरबदल, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिए संकेत












Click it and Unblock the Notifications