'मो सरकार' शासन मॉडल और जनता के बीच विश्वास की डोर मजबूत करने में सफल: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

भुवनेश्वर, 27 मई। 'मो सरकार' परियोजना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य के लिए यह मॉडल बेहद आवश्यक है। ओडिशा में प्रशासनिक ढ़ांचे को मजबूत करने में मो सरकार मॉडल से काफी सहायता मिली। सीएम ने एजेंसियों से इस पहल से अधिक लोगों को जोड़ने का आग्रह किया। प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इसकी नियमति रुप से निगरानी की जानी चाहिए।

CM Naveen Patnaik

ओडिशा में नवीन पटनायक सरकार ने 2 अक्टूबर, 2019 को 'मो सरकार' कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसकी समीक्षा के सीए ने कहा कि ओडिशा ने पिछले दो दशकों में महत्वपूर्ण विकास किया है। राज्य विभिन्न क्षेत्रों में एक मॉडल बन गया है। दो साल पहले शुरू हुए 'मो सरकार' कार्यक्रम ने राज्य की प्रशासनिक प्रणाली को एक नया मॉडल दिया है। पटनायक ने कहा कि 'मो सरकार' ने सरकार और सरकारी संस्थानों के बारे में लोगों की पुरानी धारणाओं को बदलने में काफी हद तक सफल रहा है। यह सरकार और लोगों के बीच विश्वास स्थापित करने में भी सफलता हासिल की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मो सरकार' कार्यक्रम में समय के साथ सभी आवश्यक बदलावों की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा इसके आधार पर समानता और न्याय पर स्थापित एक समावेशी समाज विकसित किया जा सकेगा। सीएम ने खुशी व्यक्त करते कहा कि इस कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया अधिक साझेदारी-उन्मुख हो गई है। जिसके चलते नागरिक सरकारी कार्यक्रमों में हितधारक बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+