नवीन पटनायक 14 सितम्बर को मुंबई में ओडिशा इन्वेस्टर्स मीट में होंगे शामिल
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 13 सितंबर 2022 से तीन दिवसीय मुंबई के दौरे पर जाएंगे. मुख्यमंत्री वहां 14 सितंबर को 'ओडिशा इन्वेस्टर मीट' में शामिल होंगे. मुख्य सचिव सुरेश महापात्र, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत शर्
भुवनेश्वर,11 सितंबरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 13 सितंबर 2022 से तीन दिवसीय मुंबई के दौरे पर जाएंगे. मुख्यमंत्री वहां 14 सितंबर को 'ओडिशा इन्वेस्टर मीट' में शामिल होंगे. मुख्य सचिव सुरेश महापात्र, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत शर्मा भी उच्च स्तरीय निवेशक बैठक में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि, 'मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2022' नवंबर के महीने में आयोजित होने जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, अपने मुंबई दौरे के दौरान सीएम निवेशकों को कॉन्क्लेव में आमंत्रित करेंगे और उन्हें राज्य में निवेश के अवसरों के बारे में बताएंगे। 'ओडिशा इन्वेस्टर्स मीट' मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित होटल ट्राइडेंट में होगी। बैठक शाम साढ़े छह बजे शुरू होगी। बैठक में मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा सहित कई शीर्ष बिजनेस टाइकून सह निवेशकों के शामिल होने की उम्मीद है। इन शीर्ष उद्योगपतियों के इस बैठक के दौरान ओडिशा में विभिन्न परियोजनाओं और निवेश के अवसरों के बारे में मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करने की संभावना है। बैठक के लिए मुख्य सचिव सुरेश महापात्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुंबई गया है। मुख्यमंत्री का 15 सितंबर को भुवनेश्वर लौटने का कार्यक्रम है। गौरतलब है कि इससे पहले दुबई, अहमदाबाद और दिल्ली में ओडिशा इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications