ओडिशा की जनता के हित में नवीन पटनायक सरकार ने लिए बड़े फैसले
ओडिशा सरकार की अहम कैबिनेट बैठक शुक्रवार शाम को हुई। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की इस महत्वपूर्ण बैठक में मिशन शक्ति, कृषि, स्वास्थ्य, जन शिक्षा, जल संसाधन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, कौशल विकास जैसे विभिन्न विभागों के कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

इसमें मुख्य रूप से मिशन शक्ति ग्रुप से जुड़ी महिलाओं के लिए कैबिनेट बड़ा निर्णय लेते हुए 'मिशन शक्ति स्कूटर योजना को अपनी मंजूरी दी है। मिशन शक्ति योजना से जुड़ी महिलाओं को अब स्कूटी मिलेगी।
इसके अलावा राज्य में सेमीकंडेक्टर एवं इलेक्ट्रानिक्स चीप निर्माण के लिए नई नीति को कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है। इस नई नीति के तहत जो लोग इस क्षेत्र में कंपनी स्थापित करेंगे, सरकार उन्हें नई नीति के तहत प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों के आर्थिक विकास के लिए पांच प्रतिशत ब्याज पर समवाय बैंक एवं प्राथमिक समिति से फसल ऋण लेने वाले किसानों को कर्ज पर छूट दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications