कटनी में सांसद ट्राफी खेल महोत्सव का शुभारंभ, CM बोले-भारत की खेल आत्मा को जीवित करने का कार्य किया
कटनी, 29 मार्च। कटनी में सांसद ट्राफी खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम शिवराज वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जिस भागीरथी प्रयास का आगाज किया है उसके लिए वे और उनके साथ जुड़ी पूरी टीम बधाई की पात्र हैं।

सीएम ने कहा कि खजुराहो संसदीय क्षेत्र के मण्डल स्तर पर हमारे परम्परागत खेलों को इस खेल उत्सव में शामिल कर मानों भारत की खेल आत्मा को जीवित करने का कार्य किया गया है। इसके पूर्व सांसद ट्राफी खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ।
इस अवसर पर वित्त मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, विधायक संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे एवं हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जी के सुपुत्र अशोक ध्यानचंद, भारतीय क्रिकेट के हिस्सा रहे ईश्वर पांडे और ओलम्पिक धावक अंकित शर्मा, जिलाध्यक्ष रामरतन पायल आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सांसद ट्राफी ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक प्रयास है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कटनी में बहोरीबंद में खेल मैदान व कटनी के फारेस्टर खेल मैदान में स्वीकृत स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स को ऐसा बनाया जाएगा जिसकी तारीफ प्रदेश ही नहीं देश में होगी।












Click it and Unblock the Notifications