गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा बोले-'यासीन मलिक की उम्रकैद का फैसला श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि'
मप्र गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा बोले—'यासीन मलिक की उम्रकैद का फैसला श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि'
भोपाल, 26 मई। टेरर फंडिंग और अन्य कई आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के सक्रीय नेता यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा होने के बाद, जहां एक तरफ देशवासी खुश नजर आए वहीं, दूसरी ओर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। मिश्रा ने फैसले पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे कश्मीरी पंडितों के साथ-साथ शयामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

उन्होंने कहा कि 'देश के गुनहगार को सजा परम श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। साथ ही आतंकियों के मददगार को मिली यह सजा उन लाखों कश्मीरी पंडितों के जख्मों पर मरहम भी है जिन्होंने यासीन मलिक के कारण अपने करीबियों और अपने घर बार को हमेशा के लिए खो दिया।'
आतंकी #YasinMalik पर कोर्ट का फैसला आने के बाद अभी तक सोनिया जी,राहुल जी व दिग्विजय जी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आना इस बात का प्रमाण है कि यासीन मलिक कांग्रेस के द्वारा पोषित एक आतंकवादी है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) May 26, 2022
कांग्रेस देश तोड़ने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के पीछे है और एक बार फिर यह साबित हो गया। pic.twitter.com/00dsD8mz1p
साथ ही उन्होंने इस फैसले पर केंद्र में सत्तादल भाजपा के शीर्ष कमान की भी तारीफ की, जहां उन्होंने कहा कि 'जब देश सबल और सक्षम हाथों में होता है तभी ऐसा होता है, माननीय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और अमित शाह की कुशल क्षमता के कारण लाल चौक, जहां कभी भारत का झंडा फहराने की भी दिक्कत थी, वहां आज कथा हो रही है, यासीन मलिक को सजा हो रही है।'












Click it and Unblock the Notifications