जेलों को आग की घटनाओं से सुरक्षित करने के लिए फायर फाइटिंग स्कीम बनाएगी मनोहर लाल सरकार

चंडीगढ़, 23 जून। हरियाणा सरकार प्रदेश में सभी सरकारी भवनों में आग की घटनाओं से बचाव के लिए फायर सेफ्टी प्रबंधों को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। जेलों में फायर सेफ्टी ऑडिट को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य सचिव संजीव कौशल ने जेल अधिकारियों को आगामी 3 माह में जेलों में फायर सेफ्टी मानदंडों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेलों को आग की घटनाओं से सुरक्षित करने के लिए फायर फाइटिंग स्कीम बनाई जाएगी। संजीव कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार प्रदेश में सभी सरकारी भवनों जैसे लघु सचिवालय भवनों, नागरिक अस्पतालों, चिकित्सा महाविद्यालयों, नगर निकायों और जेल भवनों में आग से बचाव की घटनाओं के सभी प्रबंध होने चाहिए।

Manohar Lal govt will make fire fighting scheme to save jails from fire

इसी सप्ताह में हुई बैठक में मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने फायर सेफ्टी ऑडिट को लेकर बैठक में सख्त निर्देश दिए कि आगामी 3 माह में सभी भवनों में फायर सेफ्टी मानदंडों को पूरा करें। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 1 सप्ताह में प्रदेश में संचालित सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्सों का विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाए। इसी प्रकार, आने वाले समय में विश्वविद्यालयों, विशेष तौर पर हॉस्टलों का भी फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा।

श्री कौशल ने कहा कि असमय होने वाली आग की घटनाओं से न केवल सम्पति का नुकसान होता है, बल्कि नागरिकों की जान भी खतरे में आ जाती है इसलिए सभी सरकारी भवनों में आग से बचाव के पूरे इंतजाम होने चाहिए। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+