मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री उदय ने छात्रों को तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करने की दी सलाह
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राजधानी भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा के सातवें संस्करण को संबोधित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी सुना।

राज्य के शिक्षा मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा स्कूल की परीक्षा के समय आम तौर पर विद्यार्थी तनाव महसूस करते हैं। इस तनाव को बेहतर समय प्रबंधन के साथ परीक्षा की तैयारी सहजता से नियमित रूप से करें, तो इसको काफी हद तक कम किया जा सकता है।
शिक्षा मंत्री सिंह ने इस अवसर पर कहा शिक्षक और अभिभावक मिलकर छात्रों से संवाद करें, तो काफी हद तक छात्रों का परीक्षा को लेकर तनाव को कम किया जा सकता है।उन्होंने विद्यार्थियों से दबाव से बाहर आने की क्षमता विकसित करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षा अंतिम अवसर नहीं हुआ करती है। अगर आप कारणवश यदि असफल हो भी जाएं, तो निरंतर प्रयास के अभ्यास को नहीं छोड़ा जाना चाहिए।
इसके साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा मध्य प्रदेश की सीएम डॉाक्टर मोहन यादव की सरकार परीक्षाओं में पेपर लीक ना हो यह सुनिश्वित करने के एक सख्त कानून लागू करने वाली है। इस कानून में पेपर लीक मामले में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का प्रवधान होगा।
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्र में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, आयुक्त लोक शिक्षण अनुभा श्रीवास्तव एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications