MP: डेयरी किसानों को मिलेगी दूध की सही कीमत, CM मोहन यादव ने सांची और अमूल के साथ की बैठक

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 10 जनवरी की देर रात गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने मध्य प्रदेश के दूध उत्पादकों से दूध की खरीद सुनिश्चित करने और डेयरी किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने में मदद करने के लिए सांची और अमूल की संयुक्त बैठक ली।

इस दौरान मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बैठक में विभिन्न संभवानाओं पर विचार किया। सीएम डॉ.यादव ने दुग्ध उत्पादकों के हितों और सहकारिता प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध संकलन, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण, विपणन, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, मानव संसाधन, डेयरी किसानों पर केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मध्य प्रदेश एवं गुजरात के सहकारी दुग्ध महासंघों और दुग्ध संघों की संयुक्त सहभागिता का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav

बैठक में पशुपालन और डेयरी विकास राज्य मंत्री लखन पटेल, प्रबंध संचालक, गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (अमूल) जयेन मेहता, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राघवेन्द्र सिंह, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग गुलशन बामरा, प्रबंध संचालक एम.पी. स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (सांची) डॉ. सतीश कुमार, गुजरात से अध्यक्ष पंचमहल दुग्ध संघ जेठाभाई भारवाड तथा मितेश मेहता, प्रबंध संचालक, पंचमहल दुग्ध संघ उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अमूल तथा पंचमहल दुग्ध संघ की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+