पंजाब: निजी बसों की एंट्री बंद पर ट्रांसपोर्ट मंत्री ने सुखबीर बादल पर किया पलटवार, भेजेंगे लीगल नोटिस
ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा है कि प्राइवेट ट्रांसपोटरों को नोटिस भेजे जाएंगे और उनके परमिट रद्द किए जाएंगे। चंडीगढ़ प्रशासन को बसों के परमिट रद्द करने के लिए पत्र लिखा गया है।

चंडीगढ़ में प्राइवेट बसों की एंट्री बंद करने को लेकर भड़के सुखबीर बादल पर ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पलटवार किया है। ट्रांसपोर्ट को माफिया कहने पर सुखबीर बादल द्वारा उन्हें लीगल नोटिस भेजने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट को उन्होंने माफिया नहीं कहा है। कांग्रेसी और अकाली मिल कर माफिया चला रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल लीगल नोटिस की धमकी दे रहे हैं क्योंकि जो नाजायज काम करते हैं उन्हें ही डर होता है। पिछले काफी समय से गैरकानूनी तरीके से बसें चल रही हैं, जिन्हें अब चलने नहीं दिया जाएगा।
ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा है कि प्राइवेट ट्रांसपोटरों को नोटिस भेजे जाएंगे और उनके परमिट रद्द किए जाएंगे। चंडीगढ़ प्रशासन को बसों के परमिट रद्द करने के लिए पत्र लिखा गया है। आपको बता दें कि प्राइवेट बसों की चंडीगढ़ में एंट्री बंद कर दी गई है। ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर के इस फैसले से बादलों को एक बड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें- हॉकी वर्ल्ड कप पर CM भगवंत मान ने जताई खुशी, बोले- सरकार इस खेल के लिए हर संभव मदद करेगी


Click it and Unblock the Notifications
