प्रवासी भारतीयों से बोले केटीआर- तेलंगाना और भारत दोनों को आगे बढ़ाएं
केटीआर ने स्विट्जरलैंड के दावोस में 16 से 20 जनवरी के बीच होने वाली विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेने से पहले ज्यूरिख में आयोजित 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों से बात की।

हैदराबादः एनआरआई से तेलंगाना के विकास की कहानी का हिस्सा बनने का आग्रह करते हुए, आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने सोमवार को प्रवासी भारतीयों से तेलंगाना और भारत दोनों को बढ़ावा देने के लिए कहा। केटीआर ने स्विट्जरलैंड के दावोस में 16 से 20 जनवरी के बीच होने वाली विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेने से पहले ज्यूरिख में आयोजित 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों से बात की।
सभा में स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, डेनमार्क, जर्मनी, नॉर्वे और अन्य यूरोपीय देशों में रहने वाले भारतीयों ने भाग लिया। मंत्री केटीआर ने 2014 में तेलंगाना के गठन के बाद से हासिल की गई जबरदस्त प्रगति के बारे में बात की। उन्होंने समग्र विकास मॉडल और अन्य विषयों पर भी अपनी बातें रखीं। केटी रामाराव ने कहा कि राज्य में धान का उत्पादन 68 लाख टन था और सरकार ने 2014 में 24 लाख टन की खरीद की थी।
केटीआर ने कहा कि 2022 में, उत्पादन और खरीद क्रमशः 3.5 करोड़ टन और दो करोड़ टन से अधिक हो गई। तेलंगाना का आईटी निर्यात 57,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये हो गया। साथ ही 2014 में तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 1.24 लाख रुपये से बढ़कर 2.78 लाख रुपये हो गई, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.49 लाख रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications