Telangana:KTR ने राहत कोष पर केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी के आंकड़ों को बताया गलत
हैदराबाद, 22 जुलाई। तेलंगाना में टीआरएस नेतृत्व वाली सरकार में उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने राहत कोष पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के दिए बयान को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री झूठे आंकड़े दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो तेलंगाना से सांसद हैं, लेकिन ऐसे कठिन समय में राज्य के लोगों के लिए खड़े होने के बजाय वे झूठी बातें कर रहे हैं।

बाढ़ राहत कोष पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के बयानों को आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि किशन रेड्डी केवल अपनी पार्टी में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए इस तरह के झूठे बयान दे रहे हैं। उन्हें एनडीआरएफ फंड के बारे में झूठ बोलने के लिए तेलंगाना के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा 'हम उनके भेदभावपूर्ण रवैये पर सवाल उठाते रहेंगे। पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित भाजपा शासित राज्यों को फंड जारी कर रहे हैं, जबकि वे आपदा से प्रभावित दूसरे राज्यों में सिर्फ निरीक्षण दल भेज रहे हैं।
ये भी पढ़े: द्रौपदी मुर्मू के समाज की वो महिलाएं, जिन्हें देख कांप जाते ब्रिटिश और मुगल, कुल्हाड़ी से काटे 21 अंग्रेज
रामा राव ने केंद्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भाजपा शासित चार राज्यों को 15,270 करोड़ रुपये आवंटित कर सकते हैं, तो वे तेलंगाना को विशेष धन क्यों नहीं दे सकते हैं। इस तरह का भेदभावपूर्ण रवैया तेलंगाना के साथ क्यों अपनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications