करतारपुर विधायक का मजीठिया को चुनौती, बोले- लकीर खींच लें आ जाऊंगा

करतारपुर विधायक ने मजीठिया को चुनौती दी है। बोले- लकीर खींच लें आ जाऊंगा

सांकेतिक फोटो

लोकसभा उप चुनाव में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पिछले दिनों शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया करतारपुर में आए तो उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायक पूर्व डीसीपी बलकार सिंह पर तंज कस दिए। इसके बाद करतारपुर में सियासी माहौल गर्मा गया।

आज मजीठिया को उनके तंज का जवाब देते हुए निहंग सिंहों को साथ लेकर कॉन्फ्रेंस करते हुए विधायक बलकार सिंह चैलेंज ने किया कि बिक्रम सिंह मजीठिया लकीर खींच दें, वह मुकाबले के लिए आ जाएंगे। वह उनके परिवार की तरह अंग्रेजों के पिट्ठू नहीं, जो देश से गद्दारी करते रहें। जलियांवाला बाग के गुनहगार जनरल डायर को अपने घर पर रोटियां खिलाते रहें।

वह संत बाबा जीवन सिंह की संतान हैं, जो दिल्ली से गुरु तेग बहादुर जी का शीष लेकर आए थे। जिन्हें गुरु गोबिंद सिंह जी ने रंगरेटा गुरु का बेटा की संज्ञा दी थी। बलकार सिंह ने कहा कि उसका पंगा सही व्यक्ति से पड़ा है और वह मजीठिया को सबक सिखा कर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि मजीठिया लाइन खींच दें, अब वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।

एससी कमिशन में करेंगे मजीठिया की शिकायत
आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं, लेकिन आज भी दलित समाज को पिछड़े वर्ग की तरह रखा जा रहा है। उन्हें हेय दृष्टि से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि मजीठिया ने जो दलित समाज पर खासकर उन पर दलित होने को लेकर जो टिप्पणियां की हैं, उसकी वह एससी कमिशन में शिकायत करेंगे।

मजीठिया पर जड़े नशा तस्करी के आरोप
पूर्व डीसीपी और विधायक बलकार सिंह ने विक्रम मजीठिया पर नशा तस्करी के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें तो मजीठिया पर कुछ बोलने की जरूरत ही नहीं है। सारी दुनिया जानती है कि वह जेल में किस मामले में रहकर आए हैं। उन्होंने कहा कि मजीठिया ने अकाली शासन में पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बर्बाद करके रख दिया।

कोर्ट में अभी और भी लिफाफे खुलने बाकी
उन्होंने कहा कि मजीठिया चिंता न करें। अभी तो सिर्फ एक लिफाफा खुला था तो जेल में इतने दिन लग गए। अभी और भी कोर्ट में लिफाफे हैं जो खुलने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि आज जो शिरोमणि अकाली दल की दुर्दशा हुई है, वह सारी मजीठिया के कारण हुई है। मजीठिया ने अकाली दल को भी बर्बाद करके रख दिया।

यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम मान और पुलिस अधिकारियों की बैठक खत्म, ऑपरेशन अमृतपाल को लेकर कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+