Kanti Velugu: तेलंगाना में अब तक 6.2 लाख पुरुषों और 2.7 लाख महिलाओं की आंखों की जांच
तेलंगाना सरकार की तरफ से हाल ही में चलाई गई कांति वेलुगु योजना ने 142 गांवों को कवर कर लिया है और 97 गांवों में अभी लोगों की आंखों की जांच जारी है।

तेलंगाना सरकार की तरफ से हाल ही में चलाई गई कांति वेलुगु योजना ने 142 गांवों को कवर कर लिया है और 97 गांवों में अभी लोगों की आंखों की जांच जारी है। सरकार की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई है।
अब तक आंखों की जांच कराने वाले पुरुषों की संख्या 6,22,650 है, जबकि महिलाएं 2,78,421, ट्रांसजेंडर 261, अनुसूचित जाति से 1,10,994, अनुसूचित जनजाति से 53,541, पिछड़े वर्ग से 3,47,545 और अन्य जाति और अल्पसंख्यक समुदाय से क्रमशः 64,601 और 29,096 लोग हैं। चश्मे प्राप्त करने वाले लोगों की कुल संख्या 1,53,061 है। इनमें 40 वर्ष से कम आयु के 15,145 और 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के 1,28,744 लोगों को पढ़ने का चश्मा प्राप्त हुआ है।
जिन लोगों में आंखों की कोई समस्या नहीं है, ऐसे लोगों की संख्या 3,53,390 है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस योजना के लॉन्च के पहले दिन राज्य भर में लगाए गए 1500 शिविरों में कुल 1,60,471 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। 1.5 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग के लिए अगले 100 दिनों में सभी ग्राम पंचायतों और नगरपालिका वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही लोगों के बीच नि:शुल्क दवाइयां व चश्मे का वितरण किया जाएगा। कांति वेलुगु कैंप अगले 100 दिनों के लिए सप्ताह में पांच दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे।
शिविरों के संचालन के लिए कुल 1,500 चिकित्सा दलों का गठन किया गया है। इसमें लगभग 1.5 करोड़ लोगों की जांच की जाएगी और 55 लाख चश्मे और दवाइयां वितरित की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications