सभी 10 लोकसभा सीटों पर विशाल रैली करेगी जेजेपी, शुरुआत 2 जुलाई को जुलाना से: दिग्विजय चौटाला

जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जुलाना में दो जुलाई को होने वाली रैली से जेजेपी अपने मिशन 2024 का आगाज करेगी।

इस मिशन के तहत जेजेपी हरियाणा की सभी 10 सीटों पर हर महीने दो ऐतिहासिक रैलियां करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में आने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए कमर कस ले और तैयारियों में जुट जाए।

JJP hold rallies in all 10 Lok Sabha seats, starting from Julana on July 2: Digvijay Chautala

वे बुधवार को सोनीपत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अब समय आ गया है कि उत्साह के साथ चुनावी मोड में आया जाए। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष की शुरुआत हो चुकी है इसलिए अब जेजेपी को भी कमर कस कर मैदान में उतरना होगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्ण तालमेल के साथ संगठन की मजबूती को और वृद्धि देने के लिए जुट जाएं, इसके लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें और इसके लिए जरूरी है कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

दिग्विजय ने कहा कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के रूप में दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन में रहते हुए उन्होंने अपने किए चुनावी वादों को पूरा करवाया है। साथ ही गठबंधन धर्म को भी पूर्ण ईमानदारी के साथ निभाया है। दिग्विजय ने कहा कि आज भी गठबंधन मजबूती के साथ कायम है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनावों में जीत का परचम लहराने के लिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाएं।

इस दौरान वरिष्ठ जेजेपी नेता डॉ केसी बांगड़ ने कहा कि जेजेपी कार्यकर्ताओं ने हर रैली को ऐतिहासिक रूप देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि साल 2018 में जेजेपी का निर्माण हुआ तब विपक्षी बस यही कहते थे कि यह नया संगठन है अभी राजनीतिक गलियारे में कुछ नहीं कर सकता लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य किया और विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्षी पार्टियों को दिखा दिया कि हम और हमारा संगठन क्या कर सकता है।

बांगड़ ने कहा कि आज पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर जजपा पार्टी प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन की सरकार चला रही है। इस अवसर पर जेजेपी जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया, चेयरमैन पवन खरखौदा, चेयरमैन सुमित राणा, रणबीर दहिया, अजीत आंतिल, भूपेंद्र मलिक, कुलदीप मलिक, रणधीर मलिक आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+