JJP ने किसान प्रकोष्ठ में 22 जिला संयोजकों समेत 31 पदाधिकारी घोषित किए

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी अवतार चीका, प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह मान व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद ये फैसला लिया।

बता दें कि जेजेपी ने किसान सेल में 9 वरिष्ठ पदाधिकारियों और 22 जिला संयोजकों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। किसान प्रकोष्ठ में शमशेर नगूरा, देवेंद्र बिगोवा, चंद्रभान दयोरा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। जगदीश धनाना को प्रदेश प्रधान महासचिव, धर्मबीर राठी को प्रदेश संगठन सचिव, अमर सिंह दलाल को प्रदेश प्रचार सचिव, प्रवीन लांबा को प्रदेश कार्यालय सचिव, राजपाल सेवली को प्रदेश प्रवक्ता, संदीप लितानी को आईटी कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपा गई हैं।

Jannayak Janata Party

इनके अलावा किसान प्रकोष्ठ में अंबाला में मनदीप सिंह बोपराय, भिवानी में रविंद्र पटोदी, दादरी में रिषीपाल उमरावास, फरीदाबाद में अमर नरवत, फतेहाबाद में साधु राम गोरखपुर, गुरुग्राम में संदीप कुंडू, हिसार में बागवीर बेनीवाल, झज्जर में ओमपाल यादव, जींद में जोरा सिंह डूमरखां, करनाल में सरदार हरी सिंह संधू, कैथल में बलराज नोच और कुरुक्षेत्र में बलदेव सिंह मकिमपुरा को जिला संयोजक बनाया हैं।

महेंद्रगढ़ जिले में बिशन सैनी ठेकेदार, नूंह में इसब खान, पलवल में विजय दीघोट, पानीपत में कृष्ण चंदोली, पंचकूला में संदीप राणा, रेवाड़ी में मनोज चौधरी, रोहतक में भीम पहलवान, सिरसा में शमशेर चौटाला, सोनीपत में रमेश पहलवान और यमुनानगर में करण नरवाल किसान जिला संयोजक होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+