जेजेपी ने जेकेएमएस में 22 जिला संयोजकों समेत 31 पदाधिकारी घोषित किए

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जननायक कर्मचारी मजदूर संघ के प्रभारी धूप सिंह माजरा, प्रदेशाध्यक्ष संजीव मंदोला व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद जेकेएमएस में 9 वरिष्ठ पदाधिकारियों और 22 जिला संयोजकों की नियुक्तियों की सूची जारी की है।

जेजेपी ने जेकेएमएस में बनी सिंह नांदल, जयवीर रंगा और अमीचंद चौहान को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। सुरेश पाठक को प्रदेश प्रधान महासचिव सचिव, रण सिंह हुड्डा को प्रदेश संगठन सचिव, दिलबाग अहलावत को प्रदेश प्रवक्ता, अमित दलाल को प्रदेश प्रचार सचिव, रमेश बेनीवाल को आईटी कोऑर्डिनेटर और राकेश शर्मा को प्रदेश कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

JJP declared 31 office bearers including 22 district convenors in JKMS

इनके अलावा जेकेएमएस में अंबाला जिले में जरनैल केसरी, भिवानी में मास्टर वेद सिंह सहरावत, दादरी में विजयपाल जागड़ा, फरीदाबाद में नंदराम पायल, फतेहाबाद में गुरप्रीत जेई, गुरुग्राम में बलजीत रिटायर्ड एसई, हिसार में सतपाल पान्नु, झज्जर में थानेदार ज्ञान सिंह, जींद में सूरजभान डूमरखां, कैथल में रतन सिंह चांदना और करनाल में ईश्वर सिंह दहिया को जिला संयोजक बनाया है।

इसी तरह कुरुक्षेत्र जिले में हरिंद्र सिंह मास्टर, महेंद्रगढ़ में हरफूल मैनेजर, नूंह में शमसुद्दीन, पलवल में लेखराज दहिया, पंचकुला में राजेश एमसी, पानीपत में सुरेश सैनी, रेवाड़ी में जयपाल रिटायर्ड एसडीओ, रोहतक में हरी किशन खटक, सिरसा में गोरी शंकर बुमरा, सोनीपत में राजा तिहार मलिक और यमुनानगर यशपाल नेहरा जेकेएमएस में जिला संयोजक होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+