झारखंड: 1932 के खतियान का विरोध करना पड़ा महंगा
झारखंड कैबिनेट से पारित 1932 के खतियान का विराेध करना महंगा पड़ा। धुर्वा थाना की शिकायत पर एसडीओ कोर्ट ने छह आरोपितों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। जिन्हें प्रतिवादी बनाया गया है उसमें प्रदीप तिवारी, कैल
रांची,19 सितंबरः झारखंड कैबिनेट से पारित 1932 के खतियान का विराेध करना महंगा पड़ा। धुर्वा थाना की शिकायत पर एसडीओ कोर्ट ने छह आरोपितों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। जिन्हें प्रतिवादी बनाया गया है उसमें प्रदीप तिवारी, कैलाश यादव, रंजन कुमार उर्फ छोटू, नवनीत कुमार, बिट्टू मिश्रा और राम कुमार यादव शामिल है।

शिकायत मिली थी कि ये लोग सरकार के निर्णय के खिलाफ लोगों को लामबंद कर रहे थे। इनलोगों की गतिविधि से शांति भंग होने और बवाल की भी संभावना थी। एसडीओ कोर्ट ने परिवादियों को सोमवार को खुद या अधिवक्ता के माध्यम से हाजिर होने का निर्देश दिया है। कोर्ट के समक्ष बताना होगा कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। निर्देश का उलंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
कोर्ट ने यह भी कहा कि क्यों नहीं आपलोगों को 50-50 हजार रुपये का बंधपत्र जमा कराया जाये ताकि किसी प्रकार की शांति भंग करने का प्रयास न हो। हालांकि इनमें से कई प्रतिवादी 1932 खतियान को लागू करने के विरोध में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर वे लामबंद भी हो रहे हैं।
विभिन्न संगठनों द्वारा इस संबंध में बैठकें भी की है, जिसके बाद प्रशासन को धुर्वा थाना से सूचना मिली कि इनके द्वारा शहर की विधि व्यवस्था को प्रभावित करेंगे। इस संबंध में झारंखड नवनिर्माण मंच का गठन भी किया है। इसलिए प्रशासन शहर की विधि व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहती है। इसलिए एसडीओ कोर्ट में सोमवार को सुबह 10.30 बजे तक हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।
1932 खतियान को लागू करना राज्य हित में उचित नहीं
धुर्वा पंचमुखी मंदिर के प्रांगण में विभिन्न स्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा 1932 खतियान के विरोध में एक बैठक बुलाई गई। बैठक में सभी सदस्यों ने चर्चा के दौरान एक स्वर से कहा कि विगत दिनों झारखंड सरकार द्वारा राज्य में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति प्रस्ताव पारित करने का निर्णय राज्यहित में नहीं है और जनविरोधी है, क्योंकि राज्य में 1932 खतियान लागू होने से लगभग 60-70 फीसदी आबादी बाहर हो जाएंगे। इसलिए झारखंड नवनिर्माण मंच इस निर्णय का पुरजोर विरोध करते हुए निंदा करता है।












Click it and Unblock the Notifications