झारखंड: 22 नवंबर को पाकुड़ का दौरा करेंगे सीएम हेमंत सोरेन, तैयारी में जुटे झामुमो कार्यकर्ता
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 22 नवंबर को पाकुड़ का दौरा करेंगे। उनके आगमन को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी की बैठक की गई है। यह बैठक लड्डू बाबू आम बगान में हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने की। मंच का संचालन जिला सचिव सुलेमान बास्की ने किया। सीएम हेमंत सोरेन के आगमन पर झामुमो के कार्यकर्ता उनका पुरजोर तरीके से स्वागत करेंगे। आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया।

विधायक प्रो स्टीफन मरांडी मुख्य रूप से मौजूद रहे
श्याम यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिलास्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, सचिव और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो स्टीफन मरांडी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
जिला कमेटी की बैठक में 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने पर भी चर्चा
विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ सीएम हेमंत सोरेन के आगमन के मौके पर उनके स्वागत के तैयारियों को लेकर चर्चा की। जिला कमेटी की बैठक में 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने पर भी चर्चा हुई। पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत पर भी कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की गई।
पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश
बैठक में कार्यकर्ताओं से यह भी जानने का प्रयास किया गया कि राज्य सरकार की योजनाएं कितनी सफल हुई हैं और जमीनी स्तर पर कितना काम हुआ है। पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने बताया कि संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Jharkhand: 17 साल बाद आदिवासियों को मिलेगा वन पट्टा, CM सोरेन ने की अभियान की शुरुआत












Click it and Unblock the Notifications