'नक्सली गतिविधियां अंतिम पड़ाव पर', ओडिशा में बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि नक्सली गतिविधियां अब अंतिम पड़ाव पर है। नक्सली बहुत हद तक कमजोर हो चुके हैं। हालांकि, अभी भी कुछ-कुछ नक्सली घटनाएं हो रही हैं।

Jharkhand CM Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि नक्सली गतिविधियां अब अंतिम पड़ाव पर है। नक्सली बहुत हद तक कमजोर हो चुके हैं। हालांकि, अभी भी कुछ-कुछ नक्सली घटनाएं हो रही हैं, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि सभी राज्य मिलकर निश्चित तौर पर नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में कामयाब होंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने ये बातें शनिवार को ओडिशा में कहीं। इस दौरान झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के संग ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा कर झारखंड और झारखंडवासियों की उन्नति, सुख-समृद्धि-शांति, खुशहाली और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। श्री सोरेन ने भगवान जगन्नाथ का 'भोग' भी ग्रहण किया।

पुरी में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि कल कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) के समारोह में शामिल होने का मौका मिला। इस संस्थान के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंता यहां गरीब और वंचित आदिवासी समुदाय के 40 हजार से ज्यादा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर उनका भविष्य गढ़ रहे हैं।

उनके इनोवेटिव और क्रिएटिव काम को जानने-समझने और देखने के लिए यहां आया। इस दौरान यहां पढ़ रहे बच्चों से संवाद कर बहुत कुछ सीखने को मिला। हमारी इच्छा है कि डॉ सामंता जी के साथ मिलकर झारखंड के बच्चों के लिए भी इसी तरह का संस्थान स्थापित करें, ताकि यहां के आदिवासी बच्चे-बच्चियों को बेहतर शिक्षा दे सकें और वे हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करें।

सीएम ने सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले, इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गयी है, ताकि आपातकालीन परिस्थियों में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों के बेहतर अस्पतालों में भेजा जा सका।

उन्होंने कहा कि एयर एंबुलेंस सेवा सिर्फ अमीरों अथवा पैसेवालों के लिए नहीं है , बल्कि समाज के गरीब और बीपीएल भी इसका लाभ ले सकें, सरकार ने इसे सुनिश्चित किया है। सभी को सामाजिक सुरक्षा देना सर्वोच्च प्राथमिकता हेमंत सोरेन ने कहा कि समाज के हर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

कहा कि चाहे वह सरकारी कर्मी हो या फिर बुजुर्ग अथवा दिव्यांग, परित्यक्ता अथवा एकल महिला। हर किसी को सामाजिक सुरक्षा कवच देने के लिए यूनिवर्सल पेंशन स्कीम और एनपीएस को लागू कर सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+