झारखंड CM हेमंत सोरेन बोले- " न अयोग्य ठहराने का डर और न सरकार को कोई ख़तरा "

रांची,20 अक्टूबर- झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता को लेकर चुनाव आयोग की चिट्ठी पर राजभवन की चुप्पी पर अब ख़ुद हेमंत सोरेन मुखर नजर आ रहे हैं. NDTV से ख़ास बातचीत में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि

रांची,20 अक्टूबर- झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता को लेकर चुनाव आयोग की चिट्ठी पर राजभवन की चुप्पी पर अब ख़ुद हेमंत सोरेन मुखर नजर आ रहे हैं. NDTV से ख़ास बातचीत में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अयोग्य हो जाने की चिंता नहीं है और उनकी सरकार को कोई ख़तरा नहीं है. सरकार अपना कार्यकाल भी पूरा करेगी. साथ ही बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई को लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी.

hemant seron

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य पर कोई असर नहीं है. सरकार कार्यकाल पूरा करेगी. सरकार 3 साल पूरा करने जा रही है. षडयंत्रकारी और परेशान आत्माओं के बारे में क्या बोलना, क्योंकि हमें इसकी चिंता नहीं, हमें तो जनता ने सरकार में बिठाया है. दो-दो चिट्ठी आई है. विपक्ष राजभवन को ढाल बनाकर राजनीतिक रोटी सेंक रहा है.

झारखंड सीएम साथ ही बोले कि लिफ़ाफ़ों का आदेश राज्य भर के लोगों को दिखाया जाए, परेशान कैसे किया जा रहा है ये पता चलेगा. इसी के साथ सोरेन ने कहा कि अगर-मगर का जवाब नहीं और मेरा कोई करीबी नहीं है. ये सब पूरे देश में यही चल रहा है. गैर भाजपा सरकार का हाल देखिए. इनके षडयंत्र से घबराहट नहीं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+