Jan Aadhar Card है 'एक पहचान' योजना: गहलोत सरकार

गहलोत सरकार का कहना है कि 'जन आधार कार्ड' योजना से सरकार और राज्य के नागरिकों के बीच पारदर्शिता रहेगी और राज्य से भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा।

Gehlot government

Jan Aadhar Card : राजस्थान के हर व्यक्ति के पास 'जन आधार कार्ड' होना चाहिए। राजस्थान सरकार के अनुसार जन आधार कार्ड "एक नंबर, एक कार्ड, एक पहचान" योजना है, इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के निवासियों और परिवारों की जन-सांख्यिकीय एवं सामाजिक-आर्थिक सूचनाओं का डेटाबेस तैयार किया जाना है साथ ही जन आधार कार्ड के माध्यम से परिवार एवं उसके सदस्यों की पहचान तथा पता दस्तावेज के रूप में मान्यता प्रदान करना है.

कार्ड की विशेषाताएं

  • कार्ड के जरिए सरकार और राज्य के नागरिकों के बीच रहेगी पारदर्शिता
  • राज्य में हो रहें भ्रष्टाचार को किया जा सकेगा कम
  • जन आधार कार्ड योजना 2021 की सहायता से सही लाभार्थियों का हो जाएगा चयन
  • राज्य के 18 या उससे अधिक आयु के लोग इस योजना का उठा सकते है लाभ
  • राज्य की सभी योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए जन आधार को पारिवारिक पहचान के तौर पर किया जा सकेगा उपयोग
  • योजनाओं का सीधा चयनित लाभार्थी को मिल सकेगा लाभ

कार्ड से किन योजनाओं का मिलेगा लाभ

  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना
  • बेरोजगारी भत्ता योजना
  • EPDS योजना
  • राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल योजना
  • हिताधिकारी की सामान्य अथवा दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने की दशा में सहायता योजना
  • रोजगार सृजन योजना
  • मुख्यमंत्री संबल विधवा पेंशन योजना
  • मुख्यमंत्री हायर एजुकेशन स्कॉलरशिप योजना
  • देवनारायण गर्ल स्टूडेंट स्कूटी वितरण योजना
  • देवनारायण गर्ल स्टूडेंट स्कॉलर इंसेंटिव स्कीम

जन आधार कार्ड के अंतर्गत आने वाली सेवाएं

  • मृत्यु तथा जन्म पंजीकरण सेवाएं
  • शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थी का पंजीकरण सेवाएं
  • सिंगल साइन ऑन (sso login) सेवाएं
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट एप्लीकेशन सेवाएं
  • E-mitra सेवाएं
  • E-mitra प्लस सेवाएं
  • ई वाल्ट सेवाएं
  • डिजास्टर मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम सेवाएं

ऐसे करें आवेदन

  • जन आधार कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट janaadhaar.rajasthan.gov.in पर जाना होगा
  • जहां Jan Aadhar enrollment का ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद citizen registration के ऑप्शन पर करें क्लिक
  • इसके बाद application form खुल जाएगा
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, फ़ोन नंबर, जन्म तिथि ,लिंग आदि भरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+