Jagan poll outreach: जनता के दरवाजे पर पहुंचेंगे YSR कांग्रेस विधायक, लाभार्थियों को सौंपेंगे पत्र
विजयवाड़ा, 15 जुलाई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस सरकार के कार्यों का लाभार्थियों से फीडबैक मांगा है। सीएम का पत्र लेकर अब वाईएसआर विधायक जनता के दरवाजे तक पहुंच रहे हैं। वो जनता से ये जानने की कोशिश करेंगे कि शासन और प्रशासन में परिवर्तन से उन्हें क्या लाभ हुआ है। माना जा रहा है कि वाईएसआर कांग्रेस आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से अपनी जमीन मजबूत करने के प्रयास के तहत ये कदम उठा रही है।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वाईएसआर कांग्रेस तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बड़े पैमाने पर आउटरीच कार्यक्रम शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए लगभग 1.40 करोड़ परिवारों से वाईएसआर ने मिलने का प्लान बनाया है। 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश में सत्ताधारी दल की इस पहल को लेकर सीएम जगन मोहन रेड्डी ने एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोग सरकार को आशीर्वाद देते रहेंगे। विधायक लाभार्थियों के घर पहुंचेंगे और उन्हें पत्र सौंपेगे।
ये भी पढ़ें: डिजिटल मीडिया पर पहली बार लागू होंगे नियामक नियम, सरकार संसद में पेश करेगी विधेयक: सूत्र
गडपा गडपाकु मन प्रभुवम (हर दरवाजे पर हमारी सरकार) कार्यक्रम के तहत वाईएसआर सरकार के विधायक, मंत्री और पार्टी के नेता अगले आठ महीनों में राज्य भर के लगभग 1.40 करोड़ घरों में लाभार्थियों से मिलेंगे और एक पत्र सौंपेंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वाली एक पुस्तिका भी लोगों को दी जाएगी। सीएम जगन मोहन ने एक पत्र लिखा है। जिसके माध्यम से उन्होंने लोगों से पूछा 'क्या आपको लाभ मिला? क्या मेरे अच्छे इरादे आप तक पहुंचे हैं? क्या आपको प्रशासन और शासन में परिवर्तन से लाभ हुआ? मुझे उम्मीद है कि लोग सरकार को आशीर्वाद देते रहेंगे।' ये पत्र लेकर वाईएसआर कांग्रेस विधायक लोगों दरवाजे पर पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications