ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने वृद्धजनों को बताया समाज की मूल्यवान संपत्ति, उनकी देखभाल करने का किया आह्वान
ओडिशा सीएम पटनायक ने कहा- वृद्धजनों के शांतिपूर्ण और सम्माजनक जीवन मिले इसका ध्यान रखना होगा
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा वृद्धजन समाज की मूल्यावान संपत्ति हैं। सीएम पटनायक ने कहा बुजुर्गों के पास सभी प्रकार की सामाजिक समस्याओं का अनुभव और समाधान है और हमें उनसे और अधिक सीखना होगा।

सीएम पटनायक ने कहा हमें वृद्धजनों के शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन मिले इसका ध्यान रखना होगा। सीएम ने कहा वरिष्ठ नागरिकों को अर्शीवा हमारे लिए सदा अनमोल है।
ये बात ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सामाजिक सुरक्षा और विकलांग व्यक्तियों के अधिकारिता विभाग (एसएसईपीडी) द्वारा वर्चुअल मोड में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने ओडिशा में वृद्धजनों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि राज्य सरकार ने मधुबाबू पेंशन में अतिरिक्त चार लाख लाभार्थियों को जोड़ा है।
सीएम ने बताया ओडिशा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न अस्पतालों में वृद्धाश्रम, चिकित्सा वार्ड और फिजियोथेरेपी केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।पटनायक ने वरिष्ठ नागरिकों की बेहतरी और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान किया।
वहीं एसएसईपीडी मंत्री अशोक चंद्र पांडा ने वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और उनके लिए जीवन की गुणवत्ता के लिए राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया इसके साथ ही उन्होंने वृद्धजनों को समाज के लिए अमूल्य बताया। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
एसएसईपीडी के प्रधान सचिव सुशील कुमार लोहानी की अध्यक्षता में हुई बैठक को विकास आयुक्त अनु गर्ग और पुलिस आयुक्त, भुवनेश्वर-कटक सौमेंद्र प्रियदर्शी ने भी संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications