ओडिशा आने वाले विदेशी और घरेलू पर्यटकों की संख्‍या में हुई रिकार्ड तोड़ बढ़ोत्‍तरी

ओडिशा राज्‍य नवीन पटनायक की सरकार में हर क्षेत्र में तरक्‍की कर रहा है। पर्यटन विभाग ने हाल ही में आंकड़ा शेयर किया है। जिसमें खुसासा किया है कि ओडिशा में आने वाले विदेशी और घरेलू पर्यटकों की संख्‍या में अत्‍यधिक वृद्धि हुई है। कोरोना महामारी के कारण 2020 और 2021 में ओडिशा पर्यटन उद्योग पर्यटकों की कमी के कारण मंदी झेल रहा था लेकिन 2022 में पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन उद्योग में जबरदस्‍त बूम आया है।

Odisha Tourism Department,

कोरोना महामारी के कारण कुछ समय पहले मंदी झेल रहे ओडिशा के राज्य पर्यटन विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार 2021 की तुलना में 2022 में ओडिशा में विदेशी पर्यटकों की आमद में 875 प्रतिशत और घरेलू पर्यटकों में 110 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

घरेलू पर्यटकों की संख्या 2021 में 37,42,221 थी वहीं 2022 में बढ़कर 78,67,909 हो गई। वहीं 2021 में केवल 2,269 विदेशी पर्यटक ओडिशा पहुंचे। वहीं 2022 में पर्यटकों की संख्‍या बढ़ी और कुल 22,121 विदेशी पर्यटक पहुंचे। 2021 में 37,44,490 की तुलना में 2022 में 110 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 78,90,030 हो गया।

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश शीर्ष तीन राज्य थे, जहां पर क्रमशः 11,01508, 20,6140 और 19,6700 पर्यटक पहुंचे। ओडिशा में जो विदेशी पर्यटक पहुंचे उनमें संयुक्त राज्य अमेरिका (3,446 पर्यटक), जापान (2,378 पर्यटक) और जर्मनी (1,476 पर्यटक) थे।

पर्यटन निदेशक सचिन जाधव ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद राज्‍य के पर्यटन उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए एक मजबूत रोडमैप तैयार किया है। उन्‍होंने कहा कोविड-प्रेरित प्रतिबंधों के कारण लोग राज्‍य के अंदर यात्रा करना चाहते थे क्‍योंकि फ्लाइट बंद थी।

उन्‍होंने बताया ओडिशा सरकार ने पर्यटकों को लुभाने के लिए जीवंतमार्केटिंग और ब्रांडिंग की। हमने सड़क मार्ग से राज्य का भ्रमण करने के लिए 'सड़क मार्ग से ओडिशा' अभियान शुरू किया। कई पर्यटक स्‍थलों पर सरकार के इको-रिट्रीट ग्लैम्पिंग उत्सव ने राज्य और विदेशों से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद की। उन्होंने कहा कि आउटडोर ब्रांडिंग और डिजिटल/सोशल मीडिया मार्केटिंग ने भी पर्यटकों को आकर्षित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+