रायपुर में 48 वें निशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ, ज्ञानेश शर्मा और कुलदीप जुनेजा हुए शामिल

CHHATTISGARH: रायपुर के शंकर नगर स्थित बालाजी उद्यान में छत्तीसगढ़ योग आयोग की ओर से 48 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा रहे थे। योगाभ्यास केन्द्र का संचालन योग प्रशिक्षक प्रदीप साहू द्वारा हरदिन सुबह 06 से 07.30 बजे तक किया जाएगा।

YOGA KENDRA RAIPUR

ज्ञात हो कि बीते 30 सितंबर को अग्रसेन चौक रायपुर में 47 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस प्रकार योग आयोग द्वारा राजधानी रायपुर में लगातार निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र खोले जा रहे हैं, जिनका लाभ आमजनता को मिल रहा है।

ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा प्रदेश में आमजनों के स्वास्थ को सुदृढ़ बनाने के लिए निरन्तर निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का प्रारंभ किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पूरे विश्व पहचाना जा सके इसके लिए हम सदैव तत्पर हैं।

इस अवसर पर विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग राज्य के आमजनों को शारीरिक और मानसिक रूप स्वस्थ रखने का महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में वार्ड के पार्षद अमितेश भारद्वाज ,समेत बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर,एसडीजी की रिपोर्ट का हुआ विमोचन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+