हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ 5 जून को CM मनोहर लाल की अहम बैठक, कई महत्तवपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
मुख्यमंत्री सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, नगर एवं ग्राम आयोजना व लोक निर्माण विभाग की 100 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजैक्ट को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ 5 जून को विभिन्न मुद्दों पर अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें केसाऊ बांध का निर्माण करना, दादुपुर से हमीदा हैड न्यू लिंक चैनल का निर्माण, सरस्वती नदी का कायाकल्प और हेरिटेज विकास परियोजना, एसवाईएल नहर के पानी को वाया हिमाचल प्रदेश लाने, बिजली पर सैस लगाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
मुख्यमंत्री सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, नगर एवं ग्राम आयोजना व लोक निर्माण विभाग की 100 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजैक्ट को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जलभराव वाले क्षेत्रों के पानी की निकासी सूखाग्रस्त क्षेत्रों तक करने के लिए व्यापक स्तर पर योजनाएं तैयार करें, ताकि किसानों को इसका भरपूर लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य के सभी क्षेत्रों में नागरिकों को निर्बाध रूप से पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल सुलभ करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके बाद किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इसके लिए पेयजल एंव सिंचाई की कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान से आने वाले पानी को जगह-जगह तालाब बनाकर रोका जाएगा। इससे अलावा गुरूग्राम मेवात फीडर कैनाल, जेएलएन फीडर की क्षमता बढाने, हांसी ब्रांच की क्षमता बढाने के कार्य भी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन सिंचाई एवं जल परियोजनाओं से भूजल संकट वाले क्षेत्रों में निजात मिलेगी और इण्डस्ट्री और किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी सुलभ हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर में डब्लूजेसी कैनाल की रिमोडलिंग, करनाल में मुनक हैड से खुबडु तक कंक्रीट लिंक, गुरूग्राम वाटर सर्विस चैनल की रिमोडलिंग, गुरूग्राम के धनवापुर व बहरमपुर में एसटीपी की क्षमता बढाना, फतेहाबाद के गोरखपुर वाटर कन्वेंस सिस्टम का विकास करना, झज्जर में जुआ ड्रेन के निर्माण कार्य करोड़ों रुपए की राशि से किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूग्राम व फरीदाबाद का बेहतरीन नेटवर्क बनाने के लिए मेट्रो रेल एवं सड़क तन्त्र को मजबूत करना सरकार का प्रयास है। इस रूट पर मेट्रो रेल व फास्ट रेल गाड़ियां चले। इसके लिए गुरूग्राम में 28 किलोमीटर के मेट्रो रेल नेटवर्क पर जीएमडीए एक माह में सिविल कार्य शुरू करेगा। रेजांगला चौक से सेक्टर 21 द्वारका तक मेट्रो रेल कनैक्टिविटी, सराय कलेखां से पानीपत तक रिजनल रेपिड ट्रांजिट सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है।
धनवापुर में बनाया जा रहा है 100 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट हेतु धनवापुर में 100 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा चंदु बुढेडा में 100 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य जून माह में शुरू किया जाएगा। फरीदाबाद के प्रतापगढ़ व मिर्जापुर में बनाए जाने वाले एसटीपी का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा, फरीदाबाद रोड से एनएच-48 गुरूग्राम तक 845.54 करोड़ रुपए की लागत से दक्षिण पेरिफेरल रोड का निर्माण किया जाएगा।
गुरूग्राम में श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल का निर्माण कार्य आगामी तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में अवगत करवाया गया कि जीन्द मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके अलावा भिवानी मेडिकल कॉलेज के लिए उपकरण खरीदने की प्रक्रिया जारी है।
गुरूग्राम में सेक्टर 58 से 115 तक 226.31 करोड़ रुपए की लागत से 113 किलोमीटर लम्बाई की पेजयल पाईप लाईन डाली जा रही है। इसके बन जाने से सेक्टर 71 से 81 में रहने वाले नागरिकों को बेहतर पेयजल सुलभ होगा। वाटिका चौक सोहना रोड़ पर मास्टर डेन का निर्माण भी किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ जी अनुपमा, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरूण गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहाकार (सिंचाई) देवेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीएमडीए पीसी मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एफएमडीए ए श्रीनिवास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications