'मैंने कुछ गलत किया है तो सजा दो', विपक्षी दलों पर हेमंत सोरेन ने गुमराह करने का लगाया आरोप

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हमारी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सीएम सोरेने ने विपक्षी दल पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की रणनीति विपक्षी दल पर ही उल्टी पड़ेगी। क्योंकि राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार लोगों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हेमंत सोरेन ने पाकुड़ में एक जनसभा को स‍ंबोधित करते हुए कहा कि जैसे ही हमने 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तीसरे चरण की शुरुआत की, विपक्ष ने हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बदनाम करके लोगों को गुमराह करने का अभियान शुरू कर दिया।

मैंने कुछ गलत किया है तो सजा दो: हेमंत सोरेन

लेकिन, इसका उल्टा प्रभाव विपक्षी दलों पर ही पड़ेगा। क्योंकि हम लोगों के लाभ और कल्याण के लिए काम करना जारी रखेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री यहां 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत आये थे। सोरेन ने पाकुड़ में अपने संबोधन में कहा कि वह ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी केंद्रीय एजेंसियों से डरते नहीं हैं।

इससे पहले झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहेबगंज जिले में 'आदिवासी अधिकार' रैली निकाली। रैली के बाद मरांडी ने पत्रकारों से कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। मुख्यमंत्री प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस से बच रहे हैं। अगर उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है तो वह ईडी से क्यों भाग रहे हैं?

हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर मैंने कुछ गलत किया है तो मुझे सजा दो। प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में सोरेन को कई समन जारी किए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री अब तक एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें- 'आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम का तीसरा चरण आज लॉन्च करेंगे सीएम हेमंत सोरेन, जानें क्या है लाभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+